दुमका।सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने गुरुवार को तीन परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। उक्त परीक्षाओं में पीजी सेमेस्टर-2, सत्र-2023-25, यूजी सेमेस्टर-3, सत्र-2022-26 और बीएड सेमेस्टर-2, सत्र-2023-25 शामिल हैं। इससे पहले उक्त तीनों परीक्षाओं के लिए बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त तक निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 29 अगस्त कर दिया गया है, जबकि क्रमश: 200 रुपये और 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि अब 30 अगस्त से 1 सितंबर और 2 से 4 सितंबर निर्धारित की गई है तथा छात्र अब 5 से 6 सितंबर तक फॉर्म की हार्ड कॉपी संबंधित विभाग या कॉलेज में जमा कर सकते हैं। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट में तकनीकी खराबी के कारण छात्रों को फॉर्म भरने में परेशानी हो रही थी, अब वह समस्या दूर कर ली गई है तथा छात्र हित में कुलपति प्रो. बिमल प्रसाद सिंह के निर्देश पर फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा फॉर्म भरने से संबंधित अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


