चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप
जितेन्द्र दास
पाकुड़।गुरुवार को पाकुड़ सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल में भर्ती बड़तल्ला निवासी नूर आलम की पत्नी हलीमा बीबी (25) की सीजर के बाद मृत्यु हो गई। इसको लेकर परिजनों ने हंगामा करते हुए पाकुड-हिरणपुर पथ को जाम कर दिया। बीते 20 अगस्त को गर्भवती महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी बीते 21 अगस्त की शाम चार बजे चिकित्सको ने सीजर किया था। जहां एक बेटी जन्म ली थी। गुरुवार को अचानक महिला की मौत हो गई। मृतका की मोहनपुर निवासी माँ , बड़तल्ला निवासी पति सहित परिजनों ने चिकित्सक की लापरवाही को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क जाम कर दिया। मृतका की माँ ने बताई की चिकित्सक की लापरवाही से बेटी की मृत्यु हो गई। साथ ही बताया की बात बेटी नही रही उसकी छोटी सी बच्ची का भरण पोषण कैसे होगा।उधर घटना को लेकर अस्पताल प्रबंधन के उपाध्यक्ष डा. मनीष कुमार सिन्हा , जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत , हिरणपुर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने आक्रोशित लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया। पर परिजन अड़े हुए थे। घटना के बाद मृतका के परिजन नवजात बच्ची की भरणपोषण की मांग को लेकर सड़क जाम में डटे हुए थे। उधर खबर भेजे जाने तक सड़क जाम जारी था।
इधरअस्पताल प्रबंधन उपाध्यक्ष ने बताया कि चिकित्सको की लापरवाही का आरोप सरासर गलत है। चिकित्सको द्वारा पूरी तरह महिला की इलाज किया गया था।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


