नई दिल्ली । अमेरिका के एक कथित फर्जीवाड़े के मामले में उद्योगपति गौतम अडानी का नाम आपने के बाद विपक्ष,एनडीए सरकार पर हमलावर है। नतीजा ये हुआ कि संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दो दिन पूरी तरह से हंगामे की भेंट चढ़ गए हैं। गौतम अडानी के मुद्दे पर विपक्षी सांसद हंगामा कर रहे हैं। कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार को घेर रही है। हालांकि संसद सत्र के दौरान इंडिया गठबंधन में फूट दिखने लगा है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने इस मामले में अलग रुख अपनाया है और पार्टी के नेताओं ने संसद में अन्य मुद्दों को उठाने की…
Author: Santal Express
नई दिल्ली। केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र से उपचुनाव जीतीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण की। शपथ लेने के बाद प्रियंका गांधी को राहुल गांधी ने गले लगाया। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते प्रियंका गांधी और नांदेड़ से चुनकर आए रवींद्र चव्हाण ने शपथ ली। प्रियंका ने हिंदी और रविंद्र ने मराठी में शपथ ली। दोनों के शपथ लेने के बाद प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्ष ने संभल और अडाणी के मुद्दे पर हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही को अपराह्न 12:00 बजे तक के लिए स्थगित…
कोलकाता । कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नकली भारतीय मुद्रा नोट (एफआईसीएन) के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार सुबह एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर धर्मतल्ला बस स्टैंड इलाके में छापा मारा और आरोपित के पास से नकली नोटों के छह बंडल बरामद किए। इन नकली नोटों की कुल राशि दो लाख 99 हजार रुपये है, जो 500 रुपये के नोटों में है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मनोवर शेख (68) के रूप में हुई है। वह मालदा जिले के कालियाचक थाना अंतर्गत जादुपुर तालुकतला गांव…
पूर्वी चंपारण । बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के ढाका में हैवानियत व क्रुरता की हद पार करने वाला चर्चित सिमरन कांड में नौ वर्षो से फरार मुख्य आरोपी मोहम्मद शमीम अख्तर की गिरफ्तारी मोतिहारी पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। पुलिस ने शमीम को नाटकीय अंदाज में भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल से गिरफ्तार किया है। वर्षों से फरार शातिर शमीम नेपाल भागने के फिराक में था। पूर्वी चंपारण जिले के फेनहरा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर का रहने वाला शमीम पूर्व में चोरी की गाड़ी की खरीदगी व कबाड़ का काम के साथ छोटी मोटी वारदात को अंजाम…
वाशिंगटन/मेक्सिको सिटी । संयुक्त राज्य अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज प्रवासियों के अवैध प्रवेश को लेकर मेक्सिको के कदम पर खुशी जताई है। ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ पर लिखा, ”मेक्सिको की नई राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम पार्डो के साथ काफी सकारात्मक बातचीत हुई। वह मेक्सिको के जरिये संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवासन रोकने, हमारी दक्षिणी सीमा को प्रभावी ढंग से बंद करने पर सहमत हो गई हैं।” उन्होंने कहा, ”हमने इस बारे में भी बात की कि संयुक्त राज्य अमेरिका में बड़े पैमाने पर नशीली दवाओं के प्रवाह को रोकने के लिए क्या किया जा सकता…
मुंबई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला को मुंबई पुलिस की टीम ने हिरासत में लिया है।आरोपित महिला से पूछताछ चल रही है। मुंबई पुलिस ने इस धमकी भरे कॉल की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय को भी दी है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि मुंबई पुलिस सेंट्रल कंट्रोल रूम में एक महिला कॉलर ने फोन कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मारने की योजना बनाई गई है। इसके बाद महिला कॉलर ने फोन कट कर दिया था। इस कॉल की जांच की गई और इस सिलसिले में एक महिला शीतल चव्हाण…
लातेहार । लातेहार जिले के बालूमाथ स्थित रेलवे कोयला साइडिंग पर गुरुवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने कोयला लदे ट्रकों को निशाना बनाकर जमकर फायरिंग किया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, परंतु घटना से क्षेत्र में डर का माहौल बन गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस इंस्पेक्टर परमानंद बिरुआ, थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार समेत पुलिस के अन्य अधिकारी रेलवे साइडिंग पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। इस संबंध में घटनास्थल पर मौजूद ट्रक चालकों ने बताया कि अल सुबह 4 बजे के लगभग मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपराधी…
हमारी लड़ाई अटल है, अविराम है, संघर्ष जारी है और आख़िरी सांस तक रहेगा : हेमंत साेरेन रांची । झारखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि आज का दिन ऐतिहासिक होगा। एक ऐसा दिन जो हमारे सामूहिक संघर्ष, प्रेम-भाईचारे की भावना और न्याय के प्रति हम झारखंडियों के प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा। हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर गुरुवार को पोस्ट पर लिखा है कि झारखंड की महान धरा ने हमेशा से विरोध और संघर्ष को जन्म दिया है और झामुमो भगवान बिरसा, भगवान सिदो-कान्हू, अमर शहीद तेलंगा खड़िया, फूलो- झानो, पोटो हो, शेख भिखारी…
रांची । झारखंड के आधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है, जिसकी वजह से राज्य में ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिसम्बर तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। झारखंड की राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में आने वाले 3 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। एक तरफ जहां कुछ दिनों से दोपहर के समय तेज धूप खिल रही थी, वहीं अब दोपहर के समय आसमान में आंशिक बादल दिखाई दे रहे हैं। हालांकी बारिश नहीं हो रही, लेकिन आंशिक बादल छाए रहने की वजह से लोगों…
रांची, । झारखंड के नवनिर्वाचित विधायकों को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी जायेगी। स्पेशल ब्रांच की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद कुछ मंत्रियों और नेताओं को वाई प्लस सुरक्षा भी मिल सकती है। गुरुवार को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में नयी विधानसभा बनने के बाद विधायकों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा झारखंड पुलिस की स्पेशल ब्रांच करेगी। सूत्रों की मानें तो झारखंड पुलिस 25 बुलेटप्रूफ गाड़ियों को खरीद रही है। इनमें से पांच गाड़ियां पहले ही आ चुकी है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के काफिले में भी बुलेट प्रूफ गाड़ियां बदली जाएंगी। सूत्र की…


