सरकार की नयी नीति से लोकतंत्र का चौथा खंभा खतरे में संकट से निपटने के लिए नई दिल्ली में होगा राष्ट्रीय सम्मेलन रांची । सरकार की नयी नीति से पूरे देश में समाचार पत्रों के समक्ष संकट उत्पन्न हो गया है। मौजूदा संकट को दूर करने के लिए नवगठित अखिल भारतीय समाचार पत्र प्रकाशक – संपादक संघ की बुधवार को रांची प्रेस क्लब में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में अखबारी कागज (न्यूज़ प्रिंट) को पूरी तरह जीएसटी से मुक्त करने की मांग की गई । इस मांग को लेकर संघ आगामी फरवरी माह में नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर…
Author: Santal Express
एक हजार अश्वमेध यज्ञ करने का फल मिलता है प्रयागराज । महाकुंभ 2025 की शुरुआत हो चुकी है। साधु संतों और नागा साधुओं के कुल 13 अखाड़े हैं, जो महाकुंभ में अपने-अपने शिविर लगाते हैं। लाखों साधु-संतों ने मकर संक्रांति पर अमृत स्नान किया। अखाड़ों ने हाथी, घोड़ा, ऊंट के साथ जुलूस निकाला। इनसे जुड़े संत, संन्यासी और नागा साधु 17 श्रृंगार करके संगम तट पर पहुंचे और स्नान किया था। वहीं बुधवार को भी निरंजनी अखाड़े के नागा साधु सिद्ध पुरी भगवान को याद करते हुए कहा कि सुबह 4 बजे उठकर स्नान करके ध्यान लगाना चाहिए। मूर्ति पूजा…
नई दिल्ली । कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत पर तीखा हमला बोलकर भाजपा, आरएसएस और उनके सहयोगियों पर व्यवस्थित रूप से भारत के संस्थानों पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी की लड़ाई अब राजनीतिक विरोधियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय राज्य की मशीनरी के खिलाफ भी है। दिल्ली में नए कांग्रेस मुख्यालय के उद्घाटन के बाद राहुल गांधी ने कहा, ऐसा मत सोचिए कि हम निष्पक्ष लड़ाई लड़ रहे हैं। अगर आप मानते हैं कि यह…
पूर्णिया । बिहार के पूर्णिया में 9वीं की छात्रा ने महाकुंभ मेला जाने की जिद की। परिवार के सभी लोग वहां गए लेकिन किशोरी को नहीं ले गए जिसे दुखी होकर मंगलवार की रात उसने अपनी जान दे दी। किशोरी का शव उसके घर के कमरे में रस्सी के सहारे पंखे से लटकता मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह स्कूल जाने के लिए दादा-दादी उसे नींद से जगाने गए, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांकने पर पोती को रस्सी से लटकता हुआ पाया। तो…
देवघर। मधुपुर महिला थाना में दहेज प्रताड़ना के मामले में एक मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता जरीना खातुन (22 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई है, जिनका विवाह मो० नियाज अंसारी (पति), गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र अंतर्गत पन्नाटाड़ निवासी से हुआ है। शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी की ओर से दहेज के लिए उन्हें मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। आरोपियों में गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र अंतर्गत पन्नाटाड़ के निवासी हैं। जिसमें पति – मो० नियाज अंसारी (पिता-…
संताल एक्सप्रेस साहिबगंज । मालदा रेल मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता सहित मालदा डिविजन के अधिकारियों ने बुधवार को साहिबगंज स्टेशन व डीएमयू शेड का भी जायजा किया ।निरीक्षण के दौरान अमृत भारत फाऊंडेशन की भी जायजा लिया।उन्होंने रेलवे पुवी साइड धर्म कांटा का निरीक्षण कर कमियां देख रेल कर्मचारियों को आगे से सुधार करने की बात कहीं।वहीं उन्होंने रनिंग रूम का निरीक्षण किया। ड्राइवर व रेल कर्मियों को मिलने वाली सुविधा के बारे में जानकारी लिया। वही रनिंग रूम में बेहतर सुविधा उपलब्ध करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर यात्री सुविधा का…
नारायणपुर/रायपुर । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में बुधवार को तीन दर्जन से अधिक घटनाओं में 32 लाख रुपये के चार इनामी नक्सलियों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने मीडिया को बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों में एक दंपत्ति भी है। आत्मसमर्पित नक्सलियों ने पुलिस को बताया कि “खोखली” और “अमानवीय” माओवादी विचारधारा और वरिष्ठ कैडरों द्वारा निर्दोष आदिवासियों के शोषण से निराश होकर आत्मसमर्पण किया है। वे जिला पुलिस द्वारा शुरू किए गए ‘निया पुलिस निया नार’ (हमारा गांव, हमारी पुलिस) आत्मसमर्पण और पुनर्वास अभियान से भी प्रभावित हुए हैं। आत्मसमर्पित…
लातेहार । जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के चिरो मोड़ के पास से पुलिस ने हथियार के साथ सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में जगदीश सिंह ,बबलू सिंह, दीपक सिंह ,गणेश यादव, मनोज सिंह, अशोक लोहरा और रॉकी कुमार साव शामिल है ।सभी अपराधी चंदवा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदवा थाना क्षेत्र के चिरो मोड़ के पास कुछ अपराधी जमे हुए हैं। सूचना के बाद डीएसपी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित की गई…
देवघर। पंडा धर्म रक्षिणी सभा ने आज गौमुख गंगोत्री समाज के बैनर तले अजगैबीनाथ धाम से बैद्यनाथ धाम तक की विश्व कल्याणार्थ दंडी यात्रा के प्रतिभागियों का भव्य सम्मान किया। यह यात्रा अपने 47वें दिन देवघर के दर्शनीय मोड़ पहुंची, जहां सभा के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर यात्रा में शामिल सदस्यों का स्वागत किया। इस यात्रा में शामिल गौमुख गंगोत्री समाज के रोहित चरण मिश्र, अनिल मिश्र, कुंदन खवाड़े, राजू झा, सिद्धार्थ खवाड़े, अजय कर्मेह, जितेंद्र और दिवाकर को पंडा धर्म रक्षिणी सभा द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में सभा के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े और संजय मिश्रा…
पटना । बिहार में पड़ रही ठंड काे देखते हुए पटना के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में 8वीं तक की कक्षाओं काे 18 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। पटना जिलाधिकारी की तरफ से जिला प्रशासन ने यह आदेश जारी किया है। पटना के सभी स्कूल 16 जनवरी से खुलने वाले थे लेकिन इससे पहले डीएम ने एक बार फिर ठंड को देखते हुए 8वीं तक की कक्षाओं को बंद रखने का आदेश और तीन दिनों के लिए बढ़ा दिया है। अब 8वीं तक के सभी स्कूलों को 18 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया…

