पूर्णिया । बिहार के पूर्णिया में 9वीं की छात्रा ने महाकुंभ मेला जाने की जिद की। परिवार के सभी लोग वहां गए लेकिन किशोरी को नहीं ले गए जिसे दुखी होकर मंगलवार की रात उसने अपनी जान दे दी। किशोरी का शव उसके घर के कमरे में रस्सी के सहारे पंखे से लटकता मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह स्कूल जाने के लिए दादा-दादी उसे नींद से जगाने गए, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांकने पर पोती को रस्सी से लटकता हुआ पाया। तो पड़ोसियों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान बनमनखी के वार्ड 3 के विशाल बजरंगबली चौक निवासी संतोष चौधरी की बेटी स्वाति कुमारी (14) के रूप में हुई है।
पुलिस को चाचा ने बताया कि स्वाति के माता पिता, नाना नानी और छोटे बेटे के साथ कुंभ मेला जाने की तैयारी कर रहे थे। वह भी उनके साथ कुंभ जाना चाहती थी। स्वाति की पढ़ाई, इससे प्रभावित होती जिस वजह से माता पिता ने उसे साथ लेकर नहीं गए। स्वाति के माता पिता सभी लोग प्रयागराज के लिए निकल गए। उनके घर से निकलने के बाद स्वाति ने घर वालों से बातचीत करना बंद कर दी और रात बिना खाना खाए कमरे में चली गई। उन्होंने बहुत मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। उस वक्त उन्हें लगा कि बच्ची गुस्से में है, सुबह तक गुस्सा शांत हो जाएगा।
रोजाना की तरह स्वाति के स्कूल जाने का समय हो गया। सुबह काफी वक्त बीतने के बाद भी जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसे उठाने गए। यहां जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने और खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला और न ही अंदर से कोई हलचल सुनाई दी, तो उन्होंने खिड़की से झांककर देखा। जिसके बाद उनके होश ही उड़ गए। स्वाति रस्सी के सहारे पंखे से लटकती मिली। फिर क्या था शोर सुनकर आसपा लोग जमा हो गए। पड़ोसियों की मदद से कमरे का दरवाजा खोला गया। स्वाति मृत अवस्था में रस्सी के सहारे पंखे से लटक थी, जिसके बाद घरवालों ने कॉल कर उसके माता पिता और फिर पुलिस को घटना की सूचना दी। खुदकुशी की बात पता चलते ही स्वाति के माता पिता बीच रास्ते से वापस घर के लिए रवाना हो गए। स्वाति की मौत के बाद से परिजनों ने चीख पुकार मची है। घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि एक नाबालिग लड़की की सुसाइड का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






