ग्रामीणों ने पुलिस के साथ भी कि धक्का मुक्की, पुलिस को भी बनाया बंधक सरैयाहाट । थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में बीते रात आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर एक व्यक्ति और एक महिला को ग्रामीणों के द्वारा करीब बीस घंटे तक बंधक बनाकर रखने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस दौरान सूचना पर बुधवार की सुबह जब सरैयाहाट पुलिस बंधकों को छुड़ाने गई तो ग्रामीणों के द्वारा पुलिस के साथ भी मारपीट की गई। मिली जानकारी के अनुसार पांचूबाद गांव के विश्वनाथ सोरेन का जमुनिया गांव की एक शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा…
Author: Santal Express
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को स्टार्टअप इंडिया पहल की नौवीं वर्षगांठ पर कहा कि यह एक ऐतिहासिक पहल है, जिसने नवाचार, उद्यमिता और विकास को फिर से परिभाषित किया है। उन्होंने युवाओं से स्टार्टअप को बढ़ाने का आग्रह किया और आश्वासन दिया कि आप निराश नहीं होंगे। मोदी ने भारतीय स्टार्टअप्स के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाप छोड़ने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि भारत की युवा शक्ति की ताकत और कौशल पर गर्व है, जिसने भारत को स्टार्टअप्स के लिए सबसे आकर्षक स्थानों में से एक बना दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर सिलसिलेवार…
नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने प्रचार अभियान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित सामग्री के उपयोग के बढ़ते चलन को देखते हुए अपनी नियमावली को अपडेट किया है। आयोग ने अब राजनीतिक दलों से एआई और बदलाव कर बनाए गए ऑडियो, वीडियो तथा इमेज के साथ लेबल लगाना और डिस्क्लेमर देना अनिवार्य कर दिया है। चुनाव आयोग ने आज राजनीतिक दलों को लिखे पत्र में कहा है कि जनमत को आकार देने में एआई जनित/सिंथेटिक सामग्री के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग सभी राजनीतिक दलों और उनके नेताओं, उम्मीदवारों और स्टार प्रचारकों को सलाह देता है कि वे…
नई दिल्ली । कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में दिल्ली में सरकार बनने पर प्रत्येक परिवार को हर महीने 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर, मुफ्त एक राशन किट और 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने गुरुवार को यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कई चुनावी वादों का ऐलान किया। देवेन्द्र यादव ने तेलंगाना की मिसाल देते हुए कहा कि जनता के साथ कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में जो वादे किए थे, उसे 13 महीने के दौरान वहां की सरकार ने पूरे कर दिए। इसीलिए रेवंत रेड्डी अपनी बात…
रायपुर । भारतीय क्रिकेट के पूर्व स्टार शिखर धवन फरवरी 2025 में होने वाली लीजेंड 90 लीग में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। धवन, जो इस लीग में दिल्ली रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करेंगे, ने टीम के मनोबल को बढ़ाते हुए आगामी सीजन के लिए अपनी तैयारियों पर भरोसा जताया। धवन ने कहा, “लीजेंड 90 लीग के इस सीजन में मैं दिल्ली रॉयल्स के लिए खेलूंगा। मैदान पर अपने फॉर्म को दिखाने और हर पल को यादगार बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। इतने समय बाद प्रशंसकों से मिल रहे प्यार के लिए मैं दिल से…
मुंबई । फिल्म अभिनेता सैफ अली खान बांद्रा स्थित अपने घर पर घुसे अज्ञात व्यक्ति के चाकू के हमले में घायल हो गए हैं। उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मुंबई पुलिस ने कहा है कि अभिनेता के घर पर घुसे व्यक्ति की पहले उनकी नौकरानी से बहस हुई। इस बीच सैफ पहुंचे और उन्होंने उस व्यक्ति से कारण पूछा तो उसने उनपर चाकू से हमला कर दिया। लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तभानी ने बताया कि सैफ को उनके यहां तड़के साढ़े तीन बजे लाया गया। उनके…
नई दिल्ली । चैंपियंस ट्रॉफी से पहले दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है, जब तेज गेंदबाज एनरिक नोर्टजे पीठ की चोट के कारण बाहर हो गए। पिछले जून में टी20 विश्व कप के बाद से नोर्टजे ने कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है और उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज़ के लिए वापसी करनी थी, लेकिन नेट्स में उनके पैर की अंगुली में चोट लग गई। तब से वह अपनी एसए20 फ्रैंचाइज़ी, प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए बिल्कुल भी नहीं खेले हैं और उन्हें दक्षिण अफ्रीका के मार्की टी20 टूर्नामेंट से भी बाहर कर दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका जल्द…
रांची । रांची नगर निगम के अपर नगर आयुक्त फिलबियुस बारला के निधन पर नगर आयुक्त संदीप सिंह सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने गुरुवार को शोक प्रकट किया है।सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि रांची नगर निगम परिवार दुःख की इस घड़ी में फिलबियुस बारला के परिवार के साथ है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।अपर नगर आयुक्त फिलबियुस बारला का बुधवार को निधन हो गया। उनकी तबियत खराब होने के बाद उन्हें दोपहर को ऑर्किड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बुधवार को देर शाम को…
रांची । झारखंड हाई कोर्ट ने गुरुवार को झारखंड निकाय चुनाव मामले में दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार को निकाय चुनाव करने के लिए चार महीने का समय दिया। यह सुनवाई जस्टिस आनंद सेन की अदालत में हुई। कोर्ट ने तीन सप्ताह में चुनाव कराने के आदेश का अनुपालन नहीं होने पर सवाल उठाए। इसपर राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि पिछड़े वर्गों को आरक्षण देने की पात्रता निर्धारण को लेकर जिला स्तर पर ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। कुछ ही जिलों में ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया बाकी है, जिसे…
गिरिडीह । जिले के मधुबन थाना इलाके के गिरिडीह डुमरी रोड स्थित चैनपुर में सड़क हादसे में बुधवार देर रात तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप घायल हो गया। मृतकों की पहचान लक्ष्मणतुंडा गांव निवासी देवचंद्र साहू (53), केंदुआडीह निवासी थानू कुमार (16) और निमियाघाट थाना इलाके के रंगामति गांव निवासी घनश्याम साहू के रूप में हुई । सड़क हादसा देर रात करीब एक बजे के आसपास हुआ, जब दोनों वाहन पीरटांड़ से डुमरी की तरफ जा रहे थे। इस बीच चैनपुर के पास पहुंचते ही दोनों वाहनों की एक-दूसरे से टक्कर हो गई।…

