देवघर: अधीक्षक उत्पाद के निर्देश पर जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी, परमेश्वर चौक के पास देर रात एक बड़ी छापामारी की गई। इस कार्रवाई में अभियुक्त अभिषेक कुमार सिंह के पास से अवैध विदेशी शराब के 6 कार्टन बरामद किए गए। बरामद की गई शराब में इंपीरियल ब्लू ब्रांड की 375 एमएल की 173 बोतलें (कुल मात्रा: 64.875 लीटर) शामिल थीं। शराब की बोतलों पर “फॉर सेल इन पंजाब ओनली” लिखा था, जो कि झारखंड में बिक्री के लिए अवैध है। अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस छापेमारी ऑपरेशन…
Author: Santal Express
दुमका। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सगरभंगा में ग्राम विकास समिति सगरभंगा के द्वारा विकास भारती विशुनपुर के 42वां स्थापना वर्ष के उपलक्ष में युवा विकास महोत्सव सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। इस कार्यक्रम में विकास भारती विशुनपुर के 42वां स्थापना वर्ष भव्य तरीके से मनाया गया। जिसमें विकास भारती विशुनपुर के संस्थापक पद्मश्री अशोक भगत जी के विचारधारा और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया गया। जिसमें जन शिक्षण संस्थान विकास भारती दुमका के प्रभारी निदेशक मोती उपाध्याय, कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार सिंह, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीराम कुशवाहा एवं सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी (आजीविका) दर्शन…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। झारखंड में नगर निकाय , नगर परिषद की चुनाव जल्द होने की संभावना है। इसके लिए राज्य सरकार रूपरेखा तैयार करने में जुटी है।उक्त बातें पाकुड़ परिसदन भवन में राजमहल सांसद विजय हांसदा ने कही । पत्रकारों से बातचीत करने के क्रम में राजमहल सांसद विजय हसदा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में कई कारणों से विलंब जरूर हुआ है, किंतु सरकार के पूरी तरह से संज्ञान में है और उसकी तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो शीघ्र ही इसकी घोषणा सरकार द्वारा कर दी जाएगी। पाकुड़ में बिना…
सोशल मीडिया पर एक युवा संत सुर्खियां में प्रयागराज । महाकुंभ में जहां साधुओं के दर्शन के लिए हजारों की भीड़ उमड़ रही है, वहीं सोशल मीडिया पर एक युवा संत सुर्खियां पा रहा हैं। आईआईटियन बाबा के नाम से मशहूर अभय सिंह ने अध्यात्म की राह पकड़कर अपने परिवार और पूरे समाज को चौंका दिया है। अभय ने आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की और एक सफल पेशेवर जीवन का अनुभव किया, लेकिन अब उन्होंने मोह-माया छोड़कर साधु जीवन अपना लिया है। अभय सिंह के पिता कर्ण सिंह, जो पेशे से वकील हैं, बेटे के फैसले…
अमरावती । आंध्र प्रदेश के यानम क्षेत्र से एक ऐसी ही परंपरा की खबर आ रही है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। यहां एक व्यवसायी सत्य भास्कर ने अपनी बेटी और दामाद के लिए मकर संक्रांति के अवसर पर एक भव्य भोज आयोजित किया, जिसमें कुल 465 व्यंजन परोसे गए। यह भोज परिवार की पारंपरिक संस्कृति और दामाद के प्रति सम्मान का प्रतीक बना। मकर संक्रांति का पर्व भारतभर में धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन यानम में इसे एक विशेष तरीके से मनाया जाता है। इस दिन, नए दामाद का स्वागत करने के लिए…
केंद्र ने कहा था-पीएमएलए का टि्वन बेल कंडीशन महिलाओं पर भी लागू होती है नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की दलील पर नाराजगी जताई है जिसमें केंद्र ने कहा था कि पीएमएलए एक्ट के तहत मनी लॉन्ड्रिंग की आरोपी महिलाओं के लिए जमानत का ट्विन कंडिशन लागू होता है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह केंद्र की दलीलों को बर्दाश्त नहीं करेगा जो कानून के विपरीत हैं। कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान इस दलील पर जब आपत्ति जताई थी, जिसमें केंद्र ने कहा था कि पीएमएलए का टि्वन बेल कंडीशन महिलाओं पर भी लागू होता है।…
जेडीयू-एलजेपी को सीटें देने से बीजेपी के जीतने के चांस हो सकते हैं कम पटना । दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी अपने 11 उम्मीदवारों को लेकर असमंजस की स्थिति में है। पार्टी के कुछ लोग नीतीश कुमार और चिराग पासवान को खुश करने का प्रयास कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि नीतीश कुमार की जेडीयू और चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) को सीटें दी जानी चाहिए, लेकिन पार्टी का एक धड़ा जिसमें राज्य इकाई के पदाधिकारी भी शामिल हैं, उसका मनना है कि इन पार्टियों को टिकट देने से बीजेपी के जीतने के चांस कम हो जाएंगे। इस…
प्रयागराज । पेशवाई रथ पर सवार होकर वायरल हुई सुंदरी हर्षा रिछारिया को लेकर संत समाज ने घोर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि कुंभ अखाड़ों को मॉडल दिखाने के लिए आयोजित नहीं है, यह कुंभ जप, तप और ज्ञान की गंगा के लिए है। इसलिए इस कुकृत्य पर आप कार्रवाई कीजिए। निरंजनी अखाड़े के छावनी प्रवेश के दौरान एक रथ पर संतों के साथ कथित तौर पर एंकर हर्षा रिछारिया के बैठने को लेकर विवाद पैदा हो गया। काली सेना के प्रमुख स्वामी आनंद स्वरूप ने इस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा है, महाकुंभ मेले…
संभल । जिला प्रशासन का दावा है कि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक बिजली की चोरी संभल में हो रही है। जिसके चलते यहां बिजली विभाग का तबोड़तोड़ ऐक्शन जारी है। जोन में बिजली चोरी के सर्वाधिक मामले संभल जिले से सामने आए हैं। संभल में बिजली चोरी की धारा 135 के तहत 1,400 से अधिक एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसमें समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर रहमान बर्क, 16 मस्जिदों और दो मदरसों सहित कई व्यक्तियों और संस्थान शामिल हैं। बिजली चोरी में 11 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। बताया जा रहा है कि 20 लाख रुपए की…
नई दिल्ली । पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल करोड़पति हैं। अरविंद केजरीवाल से अधिक संपत्ति उनकी पत्नी और पूर्व नौकरशाह सुनीता केजरीवाल के नाम है। अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी के नाम कुल 4.23 करोड़ की संपत्ति है। वहीं, केजरीवाल के खास और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर 13 करोड़ से अधिक का कर्ज हैं।आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। अरविंद केजरीवाल ने नामांकन पत्र के साथ जो हलफनामा दायर किया है, उसके मुताबिक वह करोड़पति हैं। अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को दिए…

