देवघर। मधुपुर महिला थाना में दहेज प्रताड़ना के मामले में एक मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता जरीना खातुन (22 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई है, जिनका विवाह मो० नियाज अंसारी (पति), गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र अंतर्गत पन्नाटाड़ निवासी से हुआ है। शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी की ओर से दहेज के लिए उन्हें मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। आरोपियों में गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र अंतर्गत पन्नाटाड़ के निवासी हैं। जिसमें पति – मो० नियाज अंसारी (पिता- नसीम अंसारी) ससुर – नसीम अंसारी (पिता- स्व० पल्टु मियाँ) देवर – रियाज अंसारी (पिता- नसीम अंसारी) ननद – हुरुवा खातुन (पिता- नसीम अंसारी) ननद – ननकी खातुन (पिता- नसीम अंसारी) शामिल हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके पति और अन्य परिजनों ने दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया। महिला थाना ने इस मामले में दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है




