एक दिन मे जेसीबी व ट्रैक्टर से 20-25 ट्रैक्टर मिट्टी भरा गया नाला
संताल एक्सप्रेस एक्सक्लूसिव

साहिबगंज – साहिबगंज नगर के बिजली घाट से संत जेवियर स्कूल के बीच बड़ा झरना नाला मे शनिवार को जेसीबी व ट्रैक्टर के माध्यम से करीब 25 से 30 ट्रैक्टर मिट्टी लाकर डाला गया.मौके पर नगर परिषद के कई जेई सहित कई कर्मचारी मौजूद थे.हालांकि बड़ा नाले मे मिट्टी डाले जाने का विरोध मौजूद कुछ स्थानीय लोगो ने मौजूद नप के कर्मचारियों से की.लोगो ने कहा कि नाला मे मिट्टी डालने से नाली का पानी उपर आ जाएंगा. जिससे हमलोगो को परेशानी होगी.लेकिन किसी का एक नही सुना गया.साफ शब्दों मे कह दिया गया कि साहब का आदेश से हो रहा है.एक कर्मचारी ने कहा कि साहिबगंज एनजीटी की टीम आने वाली है.इसलिए नाला के पानी को मिट्टी डालकर रोका जा रहा है.ताकि नाला का पानी का लेबल ऊपर हो जाए और नाले का पानी सीवरेज पाइप लाइन के चेंबर में जा सके. स्थानीय लोगों ने बताया कि नाला को जाम करने के लिए नगर परिषद को कम से कम 60 से 70 ट्रैक्टर मिट्टी नाला मे डालना होगा.लेकिन नाला के पानी को रोक पाना बहुत मुश्किल है.पानी का दबाव पड़ने पर नाला मे डाले गये सभी मिट्टी 50 मीटर दुर गंगा मे चली जाएंगी. मामला जो भी हो सवाल उठना लाजिमी है की एक और जहां नगर परिषद के द्वारा नाला में मिट्टी को कचरा ना डालने के लिए लोगों को जागरूक करती है. वहीं दूसरी ओर साहिबगंज नगर परिषद के द्वारा नाले में मिट्टी लाकर डलवाया जा रहा है. हल्की सी बारिश एवं पानी का दबाव पड़ने पर नाला में भारी मात्रा में गिराए गए मिट्टी गंगा के गर्भ में समा जाएंगी.जबकि सरकार के द्वारा गंगा को स्वच्छ व निर्मल रखने के लिए नमामि गंगे के तहत् अरबों रूपया खर्च की जा रही है.
एनजीटी टीम का डर..
साहिबगंज- नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की एक टीम इसी सप्ताह साहिबगंज पहुंचने की बात सामने आ रही है.सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार एनजीटी टीम के द्वारा नगर परिषद क्षेत्र के सिवरेज सिस्टम सहित नाला का पानी कहां जाता है सहित अन्य चीजों का अवलोकन किया जाएंगा.एनजीटी की टीम से फटकार व फाइन से बचने के लिए नगर परिषद के द्वारा बड़ा नाला के पानी को गंगा मे गिरने से रोकने के लिए नाला मे मिट्टी भराई कर उक्त नाला के पानी को सिवरेज चैम्बर के माध्यम से पंप हाउस तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.
क्या कहते है नप के सिटी मैनेजर
साहिबगंज – एनजीटी की टीम साहिबगंज आ रही है.इसलिए नाला के पानी को सिवरेज चैम्बर के माध्यम से एसटीपी मे भेजने के लिए नाला का पानी को मिट्टी के माध्यम से रोका जा रहा है.ताकि नाले का गंदा पानी एसटीपी मे साफ होकर गंगा मे जा सके.उन्होने कहा कि उक्त नाला मे सिवरेज का चैम्बर बनाया गया है.लेकिन चैम्बर थोड़ा ऊंचा है.इसलिए पानी का लेबल ऊपर किये जाने के लिए मिट्टी भराई कराई जा रही है.
विरेश कुमार
सिटी मैनेजर
नगर परिषद, साहिबगंज





