गोड्डा : जिले के बोआरीजोर प्रखंड अंतर्गत बड़ा सिमड़ा के खेल मैदान में गांधी जयंती के अवसर पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरुवार को महागामा और सुंदर पहाड़ी के बीच खेला गया जिसमें एसएससी महागामा की टीम विजयी रही। महागामा की विजेता टीम को झामुमो के पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू ने 01 लाख 50 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया। वही उपविजेता टीम सुंदर पहाड़ी को ईसीएल के जीएम ओपी सतीश मुरारी ने 1 लाख 20 हजार रुपए देकर सम्मानित किया टीम में मैन ऑफ द मैच व मेन ऑफ द सीरीज को भी पुरस्कार दिया गया इस प्रतियोगिता को देखने के लिए आसपास के दर्जनों गांव की भारी संख्या में खेल प्रेमी जुटे थे खेल के दौरान अपने टीमों को ताली बजाकर हौसला बुलंद कर रहे थे मौके पर मुखिया केंदुआ मुखिया सुशीला भोगंरे पंचायत समिति सदस्य कंचन देवी, भाजपा नेत्री अनीता सोरेन मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद हेंब्रम, झामुमो के राजमहल सांसद प्रतिनिधि सुबल मंडल के अलावे गणमान्य लोग उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


