,नाला (जामताड़ा): बुधवार को नाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विस अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो के आवास परिसर में भारतीय जनता पार्टी के कुंडहित मंडल महामंत्री परिमल घोष एवं एस सी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कृष्ण बाद्यकर के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता झामुमो में शामिल हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री महतो ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर परिमल घोष एवं कृष्ण बाद्यकर ने कहा कि आपके द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास कार्य से प्रभावित होकर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो रहा हुं। मौके पर परिमल घोष, गया प्रसाद मंडल, मानिक चन्द्र घोष ,बनमाली घोष ,बेद्यनाथ मान्ना, राजकुमार बाद्यकर, राजेश बाद्यकर, राजीब बाद्यकर, जितेन बाद्यकर, गौतम मंडल, दयामय मंडल ,कृष्ण धीवर, गौतम गोराई,संजय बागती, श्याम राय बागती,गोसाईं बाउरी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे ।



