संवाददाता नाला (जामताड़ा)– झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक रविंद्र नाथ महतो ने दलाबड़,महेशमुंडा तथा बड़ारामपुर, अफजलपुर पंचायत का आसन्न जलापूर्ति योजना का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर उनके आगमन होते ही आयोजक समिति तथा विभाग के अधिकारियों के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत रूप से नारियल फोड़कर, सिलापxzट का अनावरण कर उद्घाटन किया। मालूम हो कि दोनों प्रोजेक्ट 2 लाख 20 हजार लीटर क्षमता तथा 2 लाख 90 हजार लीटर क्षमता का है। इस अवसर पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक रविंद्र नाथ महतो ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वह दौर आपने देखा होगा जब मां बहने जोड़िया डोभा का पानी लाकर पीती थी और जीवन यापन करती थी।आजकल वह दौर भी खत्म हो गया। चापाकल का दौर शुरू हुआ परंतु धरती का सहस्त्र छिद्रन होने के कारण भूगर्भ पानी का लेयर बहुत ही नीचे चला गया है इसलिए हमारी सरकार ने जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए जलापूर्ति योजना का शुरुआत किया है। उन्होंने बताया कि दो प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया गया, जिसमें से एक दलाबड़ तथा महेशमुंडा जलापूर्ति योजना से 3475 परिवार अच्छादित होंगे, उनको शुद्ध पेयजल मिलेगा। वही बड़ारामपुर, अफजलपुर एवं उनके आसन्न ग्राम में इस जलापूर्ति योजना से करीबन 250 हजार घरों में पानी का कनेक्शन मिलेगा। उन्होंने कहा कि ये दोनों प्रोजेक्ट कार्यकाल शुरू होने के प्रारंभिक काल में हमलोगों ने शिलान्यास किया था और आज बनके यह तैयार है तथा आज इसका उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि हमलोग सिर्फ शिलान्यास पर भरोसा नहीं रखते हैं, शिलान्यास के बाद उद्घाटन पर भरोसा रखते हैं। उद्घाटन होने के बाद इस प्रकल्प से जिन लोगों को लाभ मिलना है उन तमाम लोगों के घर तक इसका लाभ मिलेगा और लोगों को शुद्ध पानी पीने का सौभाग्य प्राप्त होगा।उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के बाद तथा पूर्व के संयुक्त प्रयास से शुद्ध पेयजल आपूर्ति का कार्य अभी तक जारी है। उन्होंने कहा कि पानी हर जीव जगत के लिए महत्वपूर्ण है झारखंड के बच्चों को शुद्ध पानी मिले, लोग निरोग रहे ,हमारा प्रयास है कि हर गांव में घर घर नल के माध्यम से शुद्ध जल पहुंचे ।सरकार की इच्छा है कि हर लोगों को शुद्ध पानी मिले जो कि आम जनता का यह मौलिक अधिकार भी है। उन्होंने सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पानी को व्यर्थ ना गवाएं, अमूल्य चीज है, सरकार के प्रकल्प को सहयोग करें। इस अवसर पर प्रखंड 20 सुत्री अध्यक्ष उज्वल भट्टाचार्य, 20 सुत्री सदस्य भवसिंधु लायेक, 20 सुत्री सदस्य जनार्दन भंडारी,विधायक प्रतिनिधि वासुदेव हांसदा, 44 परगना धोनालाल हांसदा,ग्राम प्रधान सुबोधन हेम्ब्रम,समाजसेवी सफीक अंसारी,कालोसोना गोरांई, दयामय घोष, कृष्णा टुडू,पूर्व मुखिया राजा मुर्मू, फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो,शेख मुस्ताक, उत्तम चंद, जशोदी मुर्मू,ग्राम प्रधान दीनू दास,राजू दास, राजेश माजी,गुणेश्वर मरांडी,सरत चन्द्र माजी,मनसुबोध मरांडी के अलावे पेयजल स्वच्छता विभाग के एसडीओ सह सहायक अभियंता विक्रम कुमार वर्णवाल, कनीय अभियंता राजकुमार,ब्लॉक कॉर्डिनेटर कृष्ण दे,गौरव झा आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।मालूम हो कि मंच का संचालन युवा नेता सफीक अंसारी ने किया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


