कुंडहित (जामताड़ा)। सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ नाथ महतो ने तीन मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क विशेष मरम्मती सह सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास नारीयल फोड़कर किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधानसभा अध्यक्ष को जोरदार स्वागत किया। सिकन्दपुर मोड़ से काठिजुड़िया, बागडेहरी से चुहादहा, एंव हाथीमारा से नौडिहा सड़क विशेष मरम्मती सह सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया । इस दौरान उपस्थित ग्रामीण को जानकारी देते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा मैं क्षेत्र के जनता की अपार प्रेम और श्रद्धा को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान दिया जा रहा है ।मेरे प्रयास से क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया गया । आज 20 साल बनाम 5 साल में मैंने नाला विधानसभा में इतनी सड़क निर्माण का कार्य कराया जो गिनने से कम पड़ जाएगा ।मैंने उन सड़कों पर ध्यान है जो जर्जर हो गया और मरम्मती की आवश्यकता है। उन सभी सड़कों का जल्दी ही सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। बीते दिन खजूरी से मुड़ाबेड़िया का सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। आज तीन सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया । उन्होंने कहा विकास के लिए सड़क होना अति आवश्यक है मैंने इस बात को ध्यान में रखते हुए नाला विधानसभा क्षेत्र में मुख्य सड़क से जोड़ने वाले तथा गांव के कच्ची सड़क को जोड़ने वाले सभी सड़कों को मजबुतीकरण तथा सुदृढ़ीकरण का काम करने का संकल्प लिया। आने वाले समय में नाला विधानसभा क्षेत्र में एक भी कच्ची सड़क नहीं रहेगा। अभि नाटुनटोला से भेलुआ,नाटुनटोला से धतुला, ईन्दपाहाड़ी से आमलादही ,फराकुशुम आदि सड़कों का विशेष मरम्मती सह सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास जल्दी ही किया जाएगा। उन्होंने कहा आने वाला समय में इस क्षेत्र में सड़क को लेकर किसी जनता का शिकायत नहीं मिलेगा। मौके पर जयश्रर मुर्मू, मनोरंजन सिंह, कुतुबुद्दीन खां,एतवार खा, बापी सिंह, ताजउद्दीन खां, सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।





