साहिबगंज । इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय,देवघर के निर्देशानुसार इग्नू अध्ययन केन्द्र-3605 साहिबगंज महाविद्यालय के समन्वयक डाॅ ध्रुब ज्योति कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सत्रांत परीक्षा दिसंबर 2024 के लिए परीक्षा प्रपत्र 20 अक्टूबर तक बिना विलंब शुल्क के भरा जा रहा है तथा 21से 31 अक्टूबर 2024 तक 1100 विलंब शुल्क के साथ भरा जाएगा।सत्रांत परीक्षा दिसंबर 2024 के लिए सत्रीय कार्य जमा करने की अंतिम तिथि 31अक्टूबर है।डॉ सिंह ने बताया कि जुलाई 2024 के लिए नव नामांकन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है जिन विद्यार्थियों को स्नातक,स्नातकोत्तर,डिप्लोमा कार्यक्रमों में नामांकन लेना है वे ऑनलाइन के माध्यम से इग्नू की वेबसाइट से नामांकन ले सकते है।उन्होंने बताया कि इग्नू से संबंधित जानकारी के लिए इग्नू अध्ययन केंद्र 3605,साहिबगंज महाविद्यालय,साहिबगंज में संपर्क कर सकते है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


