जरमुंडी । बासुकीनाथ मंदिर के प्रशासनिक भवन के सभाकक्ष में शनिवार को बासुकीनाथ मंदिर के पदेन सचिव एसडीओ कौशल किशोर की अध्यक्षता में स्थानीय पंडा-पुरोहितों की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें बासुकीनाथ मंदिर की व्यवस्था के सफल संचालन को लेकर स्थानीय-पंडा पुरोहितों से रायशुमारी की गई। श्रावणी मेला के बचे हुए 10 दिन में मंदिर में पूजा की व्यवस्था पर चर्चा हुई। विचार विमर्श के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बासुकीनाथ मंदिर में अत्यधिक भीड़ बढ़ने की स्थिति में पंडा समाज के साथ परामर्श करने के उपरांत ही अरघा लगाया जाएया। बैठक में पंडा समाज के द्वारा आग्रह किये जाने पर एसडीओ कौशल किशोर ने शीघ्र दर्शनम के प्रोत्साहन राशि को प्रति सप्ताह ससमय भुगतान करने का आश्वासन भी दिया। इस क्रम में अंतिम सोमवारी पर बासुकीनाथ में शिवगंगा तट पर भव्य महाआरती के आयोजन पर भी चर्चा हुई। सावन के चौथे और पांचवें सोमवारी को लेकर बैठक में आवश्यक विन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से बासुकीनाथ मंदिर के पदेन सचिव एसडीओ कौशल किशोर, चंद्रजीत सिंह, बीडीओ कुंदन भगत, एसडीपीओ संतोष कुमार, मंदिर प्रभारी आशुतोष ओझा, बासुकीनाथधाम पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष मनोज पंडा, महामंत्री संजय झा, जितेंद्र झा, कुंदन झा, सारंग बाबा, सुशील झा, उज्ज्वल झा, कुणाल झा, सुमित पांडेय फाइटर बाबा, आशीष झा सहित अन्य मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


