वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
संताल एक्सप्रेस
उधवा।जिले के उधवा प्रखंड के नाशघाट – प्राणपुर सड़क के अकुनबन्ना के समीप मुख्य सड़क डूब जाने के बाद स्थानीय कुछ लोग चचरी पुल का निर्माण कर इस पर जबरन अधिक किराया लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले करीब दो महीने से उक्त सड़क पर पानी भरने से आवागमन बाधित हो गया था जिस पर स्थानीय कुछ लोगो ने बांस का पुल बनाकर आवागमन करने वाले लोग पर नियम के विरुद्ध किराया लेने लगे।वायरल वीडियो के अनुसार चचरी पुल से आवागमन करने वाले लोगो से जबरन डरा धमकाकर पैसे की वसूली की जा रही है वीडियो में दो युवक स्पष्ट रूप से एक युवक से तीस रुपए की मांग करता है नही देने पर एक युवक द्वारा उसके बाइक की चाभी छीन ली जाती है। विदित हो कि बीते 27 अगस्त को स्थानीय लोगो ने अधिक किराया लेने के विरुद्ध प्रदर्शन किया था जिस पर निवर्तमान उधवा अंचलाधिकारी पवन कुमार एवं राधानगर थाना के पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगो को समझा बुझाकर मामला को शांत कराया था।इस दौरान अंचलाधिकारी द्वारा कहा गया था कि प्रति व्यक्ति पांच रुपए किराया से अधिक वसूली नहीं करना है।बाढ़ को देखते हुए आपसी सहमति से ही किराया लेना है अगर यदि भविष्य में अवैध वसूली की शिकायत मिली तो संबंधित लोगो के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की बात कही थी। इसके बावजूद शुक्रवार को संबंधित लोगों द्वारा आम लोगो से डरा धमकाकर वसूली करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।इसमें तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी ने पुलिस प्रशासन से किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं की गई थी।इधर थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि लिखित शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।


