राज्य सरकार द्वारा सभी पथों की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी
जरमुंडी : विधायक बादल पत्रलेख की अनुशंसा पर जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र में 10.62 करोड़ की लागत से 23.125 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जायेगा। राज्य सरकार द्वारा जरमुंडी प्रखंड में 11 ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण व मजबूतीकरण के कार्य को लेकर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस संदर्भ में निविदा निकालकर कार्य शुरू कराने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया गया है।
—
जरमुंडी में इन पथों की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
—
जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के खैराबांध से मंजडीहा तक पथ सुदृढ़ीकरण कार्य (लंबाई 1.55 किमी),
.हरिपुर से मोहनपुर तक पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य (लंबाई 1.55 किमी),
. चमराबहियार से नारायणपुर तक पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य (लंबाई1.6 किमी),
. दौलतपुर मोड़ से दौलतपुर तक पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य (लंबाई 1.050 किमी),
. बेलगुमा मोड से बाबा बरदानीनाथ मंदिर भाया चमराबहियार तक पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य (लंबाई 6.5 किमी),
. तिलबरिया मोड से तिलबरिया तक पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य (लंबाई 1.050 किमी),
. कनियापुर मोड से कनियापुर तक पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य (लंबाई 2 किमी),
. सिंहनी मोड़ से कोल्होरिया तक पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य (लंबाई 1.4 किमी),
. झखिया मोड से झखियातक पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य (लंबाई 1.95 किमी),
. अम्बा मोड़ से जामधारा तक पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य (लंबाई 2.445 किमी ),
. सतपहरी से सापडहर जरमुंडी तक पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य (लंबाई 2.025)
तक कुल 23.125 किमी लंबी ग्रामीण सड़कों का 10 करोड़ 62 लाख की लागत से सुदृढ़ीकरण का कार्य होगा।


