नई दिल्ली । भारतीय कार बाजार में कई ऐसी कारें मौजूद हैं जो किफायती होने के साथ शानदार माइलेज भी देती हैं। पेट्रोल-डीजल के दामों में उतार-चढाव के बीच आजकल कार खरीदते समय माइलेज सबसे अहम फैक्टर बन गया है। खासकर मिडिल क्लास परिवार ऐसी गाड़ियों की तलाश में हैं जो कम ईंधन में ज्यादा दूरी तय कर सकें। इनमें कुछ मॉडल 25 से 28 किमी/लीटर से ज्यादा का माइलेज देने में सक्षम हैं। इस लिस्ट में सबसे आगे मारुति सुजुकी ग्रांड विटारा (विक्टोरिस) का नाम आता है, जो 28.65 किमी/लीटर तक का माइलेज देती है। इसका हाइब्रिड इंजन इसे बड़ी एसयूवी होने के बावजूद बेहद फ्यूल एफिशिएंट बनाता है। दूसरे नंबर पर टोयोटा अर्ब्न क्रूजर हायराइडर है, जो 27.97 किमी/लीटर का माइलेज देती है। इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के तालमेल से बेहतर एफिशिएंसी देता है। प्रीमियम सेडान सेगमेंट में होंडा सिटी हायब्रिड भी शानदार विकल्प है, जो 27.26 किमी/लीटर का माइलेज देती है।
इसका स्मार्ट हाइब्रिड सिस्टम ड्राइविंग के दौरान खुद तय करता है कि कब इंजन और कब बैटरी का इस्तेमाल करना है। वहीं बजट सेगमेंट में मारुति सुजुकी सेलेरियो 26 किमी/लीटर के माइलेज के साथ एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो कम कीमत और कम मेंटेनेंस के लिए जानी जाती है। इसके अलावा मारुति सुजुकी स्वीफट का नया मॉडल भी 25.75 किमी/लीटर तक का माइलेज देता है। यह कार माइलेज के साथ स्पोर्टी डिजाइन और अच्छी परफॉर्मेंस का संतुलन पेश करती है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


