आठ सूत्री मांगों को लेकर सेविका व सहायिकाओं कर रही हैं हड़ताल
देवघर । देवघर की आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ शनिवार से हड़ताल पर चली गयी। वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन कर रही थी। उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। इससे पहले बुधवार को सभी जिलों में सेविका- सहायिका ने मशाल जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया था। वही सेविकाओं की मांग है कि विभाग की ओर से जारी सेवा शर्त नियमावली में आवश्यक संशोधन करते हुए समय पर मानदेय वार्षिक वृद्धि का लाभ दिया जाए। सहायक अध्यापक के तर्ज पर सेविका सहायिकाओं के लिए मानदेय का प्रावधान किया जाए। मानदेय का केंद्रीय एवं राज्य के अंश का भुगतान एक साथ प्रति माह नियमित समय पर किया जाए।सेवानिवृत्ति का लाभ जैसे ग्रेच्युटी व पेंशन आदि का भुगतान, महिला पर्यवेक्षिका की बहाली के नियमों में संशोधन कर कार्यरत सेविकाओं को प्राथमिकता देना सहित अन्य मांग शामिल हैं। इस मौके पर रूबी कुमारी,सोमा मुखर्जी,प्रमिला यादव,जीवनलता सोरेन,विद्या राय,अनिता राय,कृष्णा आचार्य, सोमा राज हंस, संगीता कुमारी,बनदना घोष,पारो देवीनाजमा मधुलिका भारती देहरी, सुशीला देवी,गार्गी देव्या,सुमित्रा बास्की, मनोरमा देवी,स्मृति दुबे,रीता पाण्डेय,राखी देवी,नाजमा प्रवीण,निकहत प्रवीण,उषा देवी,सहित सैकडों सेविकाओ,सहायिकाओ मौजूद थे।


