दुमका।जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका के तत्वाधान में व्यवहार न्यायालय, दुमका के न्याय सदन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका संजय कुमार चन्द्धरियावी की अध्यक्षता में मासिक लोक अदालत-सह-विशेष लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें कुल 4 बेंचो का गठन किया गया। प्रभारी न्यायाधीश, व्यवहार न्यायालय दुमका सह प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका, मो० जावेद खान द्वारा बताया गया कि मासिक लोक अदालत में न्यायालय में लंबित वादों के अलावा दुमका जिला में स्थित विभिन्न विभागों के फौजदारी संबंधी मामलों का आपसी सुलह समझौता के आधार पर निपटारा किया गया। साथ ही एन.आई. तथा मेट्रोमोनियल वादों के लिए विशेष लोक अदालत का भी आयोजन किया गया, जिसमें बेंच नंबर 1 से संजय कुमार सिंह, प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय, दुमका, कुमार प्रभात, अधिवक्ता, दुमका एवं प्रेमजीत लाल, अधिवक्ता, दुमका, बेंच नंबर 2 से रमेश चंद्र, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-प्रथम, दुमका, ओमियो मांझी, अधिवक्ता दुमका, राधे मंत्री, अधिवक्ता दुमका, बेंच नंबर 3 से मोहम्मद जावेद खान, न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी दुमका, विनीत कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी, दुमका तथा कमोद नारायण झा, अधिवक्ता दुमका तथा बेंच नंबर 4 से मोहित चौधरी, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी, दुमका, सुनील कुमार जायसवाल, अधिवक्ता तथा धर्मवीर मिश्रा, अधिवक्ता, दुमका उपस्थित हुए। इस तरह कुल 275 वादों का निष्पादन चार बेंचों के द्वारा किया गया और साथ ही साथ ही 83,21,916/- रुपये का समझौता किया गया।






