देवघर संताल एक्सप्रेस:-सदर अस्पताल परिसर स्थित 108एंबुलेंस के ड्राइवरों ने अपनी 5सूत्री मांगों के समर्थन में चौथे दिन भी धरना जारी रखा।एंबुलेंस ड्राइवरों ने धरने के माध्यम से मांग की है कि उन्हें एनआरएचएम के तहत स्थाई करते हुए एनआरएचएम के तहत सीधे तौर पर भुगतान किया जाय।इसके साथ ही विगत तीन माह से लंबित वेतन भुगतान की मांग करते हुए कहा है कि उन्हें समान काम के आधार पर समान वेतन का भुगतान करते हुए सरकारी छुट्टी दिया जाय। धरना प्रदर्शन में राकेश कुमार, भजन तांती,मुकेश पंडित,योगेंद्र मंडल,मिथुन पंडित सहित दर्जनों 108एंबुलेंस चालक शामिल थे।
गौरतलब है कि 108 एंबुलेंस चालकों के धरना प्रदर्शन का स्वास्थ्य सेवा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है और मरीजों को जरूरत पर एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल सकी जिससे मरीज परेशान हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


