देवघर । भारतीय जनता पार्टी देवघर विधानसभा की एक बैठक बैजनाथ गार्डन के सभागार में हुई। इस बैठक में प्रदेश की ओर से भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव और प्रदेश कार्य समिति एवं भाजपा नेता प्रदीप साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस बैठक में मंचासीन पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष प्रज्ञा झा,जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर राजीव रंजन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में प्रदेश की ओर से प्रभारी अमरदीप यादव ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महीना के अंतिम रविवार को मन की बात होती है सभी कार्यकर्ताओं को मां की बात को सुनना चाहिए साथ ही साथ पूरे झारखंड में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत होगी और झारखंड से निकम्मी इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उसके बाद प्रदेश से आए पदाधिकारी ने सभी के साथ रायशुमारी की इस बैठक में देवघर विधानसभा के सभी कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


