साहिबगंज – भोगनाडीह में बाबूलाल मरांडी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वंशजों से की मुलाकात
बरहेट/साहिबगंज- झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पार्टी गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत् संथाल परगना दौरे के क्रम में ऐतिहासिक साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड के शहीद सिदो -कान्हो, चांद-भैरव की जन्मस्थली भोगनाडीह पहुंचे.बाबूलाल मरांडी के पाकुड़-साहिबगंज जिले की सीमा पर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया और अगुवाई करते हुए भोगनाडीह तक लाया.
भोगनाडीह पहुंचने के बाद बाबूलाल मरांडी ने वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव तथा फूलो-झानो का विधिवत पूजन-अर्चना कर उन्हें नमन किया और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद वे शहीदों के वंशजों के आवास पर पहुंचे. वहां वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ वंशजों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उनके परिवार का हालचाल जाना.इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यों का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के विकास के साथ-साथ सभी वर्गों और सभी क्षेत्रों के विकास के लिए कार्य कर रही है.मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम कुमार यादव, रामानंद साह, श्यामल दास, बरहेट मंडल अध्यक्ष मनीष भारती, खगेन्द्र साह, कैलाश साह, वर्णवास टुडू सहित अन्य भाजपा नेता ,कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थें.


