देवघर। सोमवार को आजसू पार्टी देवघर कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य के देवघर नगर वार्ड-18 स्थित आवासीय कार्यालय पर झारखंड अलग राज्य आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले विनोद बिहारी महतो की 101वी जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर संकल्प सभा का आयोजन किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य द्वारा कहा गया है कि विनोद बिहारी महतो “पढ़ो और लड़ो” का नारा देकर अमर हो गए हैं। कोयला विस्थापित समेत झारखंड के गिरिडीह, धनबाद,बोकारो,रामगढ़,हजारीबाग जिले में विनोद बिहारी महतो के नेतृत्व में पिछड़ों एवं दलित का बहुत विकास हुआ। तीन बार लगातार विधायक एवं गिरिडीह लोकसभा से एक बार सांसद रहते हुए उनके कार्यकाल में उन्होंने संयुक्त बिहार समेत पूरे भारत में एक मिसाल पेश की। आज उनकी 101वी जयंती पर आजसू पार्टी देवघर जिला कमेटी द्वारा उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद करके उनके नक्शे कदम पर चलने की संकल्प लेती है। उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिला वरिय उपाध्यक्ष मुरारी प्रसाद केसरी,महिला संघ जिला अध्यक्ष जया देवी,अनुसूचित जाति महासभा जिला अध्यक्ष आनंद तुरी, महिला संघ जिला महासचिव कोमल देवी एवं महिला संघ जिला उपाध्यक्ष पूजा देवी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला प्रधान सह सचिव दीपक झा,ओबीसी महासभा जिला महासचिव विकास ठाकुर,अनुसूचित जनजाति महासभा जिला महासचिव परमेश्वर कोल,मुन्ना कुमार,आशीष यादव, समेत अन्य दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।






