दुमका। गोड्डा के महागामा से कांग्रेस विधायक सह कृषि मंत्री दीपिका सिंह पांडेय शुक्रवार को सड़क जाम कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में एमपी-एमएलए के विशेष न्यायाधीश सह एसडीजेएम मोहित चौधरी के न्यायालय में
सशरीर पेश हुई। दो गवाहों के बयान दर्ज किए गए। बता दें कि इससे पहले की तिथि में इस केस में चार पुलिसकर्मियों का गवाह हुआ था जिसमें उनलोगों ने घटना में संलिप्त किसी लोगों को पहचानने से इंकार किया था। हालांकि गवाही दकी प्रस्तुति के लिए न्यायालय द्वारा पूर्व में गवाहों के खिलाफ गैरजमानती वारंट निर्गत किया गया था। यह मामला वर्ष 2017 की है। जहां क्षेत्र भ्रमण के दौरान महागामा में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति के घायल होने के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया था। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष के रूप में दीपिका पांडेय सिंह घटनास्थल पर पहुंची थी। इस बावत दीपिका पांडे सिंह ने बताया कि लोगों के आक्रोश को शांत करने और घायल को अस्पताल पहुंचाने में पुलिस की मदद की थी। पुलिस ने महगामा थाना में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया था। वह उस समय आगामी विधानसभा के तैयारी में जुटी थी। मामले में थाना कांड संख्या 72/2017 में भादवि की धारा 147,149,353,332,427,283,504,506 एवं 120 बी के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


