देवघर/जसीडीह। काफी लंबे समय से यात्रियों के मन में इस बात को लेकर भ्रम था कि 120 दिनों में “रिजर्वेशन कब होगा”, लेकिन भारतीय रेलवे ने उस भ्रम को दूर करते हुए 120 दिनों की जगह 60 दिनों में रिजर्वेशन लागू कर दिया है, जो यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। ऐसे कई यात्री हैं जिन्हें कई सीमाओं के कारण अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाना मुश्किल लगता है। रेलवे ने ट्रेन यात्रा के लिए अग्रिम आरक्षण अवधि (एआरपी) को 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दिया है। संशोधित नई एआरपी 01 नवंबर 2024 से एआरपी 60 दिनों की (यात्रा के दिन को छोड़कर) होगी और बुकिंग उसी के अनुसार की जाएगी। हालांकि, 120 दिनों के एआरपी के तहत 31 अक्टूबर 2024 तक की गई सभी बुकिंग बरकरार रहेंगी। हालांकि 60 दिनों के एआरपी से परे की गई पहले की बुकिंग को रद्द करने की अनुमति होगी। ताज एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस आदि जैसी निश्चित दिनों वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के मामले में कोई बदलाव नहीं होगा, जहां अग्रिम आरक्षण के लिए न्यूनतम समय सीमा वर्तमान में लागू है। बंधन एक्सप्रेस और मैत्री एक्सप्रेस जैसी अंतरराष्ट्रीय ट्रेनों में विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिनों की सीमा के मामले में कोई बदलाव नहीं होगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


