पूजा-अर्चना से संताल आदिवासियों के धर्म, संस्कृति और सभ्यता को बचाने में मिलेगी मदद
दुमका-जामा प्रखण्ड के ऊपरबहाल गांव में संताल आदिवासी समुदाय ने अपने पारंपरिक पूजा स्थल मंझी थान में सप्ताहिक बोंगा बुरु/पूजा-अर्चना शुरू करने का निर्णय लिया है| अब से हर रविवार को गांव के सभी महिला-पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे सामूहिक रूप से पूजा करेगे| कुल्ही दुरूप/ग्राम सभा की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि वर्त्तमान समय में धार्मिक आस्था और संस्कृति को बचाएं रखने के लिय साप्ताहिक सामूहिक पूजा बहुत जरुरी हो गयी है| इस पूजा का आयोजन इष्ट देवता मरांग बुरु की श्रद्धा में किया जा रहा है, जिसे संताल आदिवासी समुदाय के लोग अपने आराध्य देव के रूप में पूजते है| ग्रामीणों के अनुसार इस साप्ताहिक पूजा का मुख्य उदेश्य सामुदायिक एकता, आध्यात्मिक शांति और सांस्कृतिक विरासत को संजोना है| यह पहल खासकर युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने के लिए की गयी है, ताकि वे अपने रीति-रिवाजों को समझे और उसका सम्मान करे| इसके साथ-साथ बच्चों को सकारात्मक दिशा में चलने के लिए प्रोत्साहित करना भी है| इस आयोजन के तहत प्रत्येक रविवार को गांव वाले पूज्य स्थल मंझी थान की सफाई करेंगे और सभी एकत्र होकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा करेंगे| जिसमे धूप, अगरबत्ती, प्रसाद और सामूहिक बोंगा बुरु/प्रार्थना शामिल होगी| सामाजिक रूप से गांव को चलाने वाले मंझी बाबा/प्रधान, नायकी, जोगमंझी, प्राणिक, गुडित, कुडम नायकी ने इस पहल का स्वागत किया है और इसे सामाजिक समरसता की दिशा में एक महत्पूर्ण कदम बताया है| स्थानीय ग्रामीणों का मानना है कि साप्ताहिक पूजा से गांव में शांति, समृद्धि और भाईचारा बढ़ेगा| इसके साथ-साथ धर्म, संस्कृति और सभ्यता को बचाएं रखने में मदद मिलेगी| इस मौके पर मंगली मुर्मू, होपोनटी टुडू, अंजित टुडू, पकु हांसदा, शेखर मुर्मू, बुदीलाल मुर्मू, शिवचरन मुर्मू, संदीप हांसदा, देवराज हेम्ब्रोम, संतोष मरांडी, सायमन मुर्मू, मुंशी मुर्मू, लखिंदर हेम्ब्रोम, राकेश मरांडी, सुशील मुर्मू, संदीप हांसदा, अंजलि टुडू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे|






