नई दिल्ली । आज 71वें नेशनल अवॉर्ड्स में शाहरुख खान को फिल्म जवान और विक्रांत मैसी को 12वीं फेल के लिए संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। वहीं फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। शाहरुख खान, विक्रांत मैसी और रानी मुखर्जी तीनों को पहली बार नेशनल अवॉर्ड मिला। 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा इस साल 1 अगस्त 2025 को नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में की गई थी। यह मौका और भी खास रहा क्योंकि शाहरुख खान और रानी मुखर्जी को पहली बार इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। मोहनलाल को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया। सान्या मल्होत्रा अभिनीत कठहल को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म चुना गया। सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म का पुरस्कार वश को दिया गया। वश 2023 में रिलीज़ होने वाली एक गुजराती हॉरर फिल्म है। कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के गाने ढिंढोरा बाजे रे के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार जीता। निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में अपनी फिल्म 12वीं फेल के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार स्वीकार किया। इस बारे में बात करते हुए विधु ने कहा कि ये मेरे लिए भी बड़ी जीत है। मुझे याद है कि मैं पहली बार यहां आया था जब लालकृष्ण आडवाणी सूचना एवं प्रसारण मंत्री थे। मुझे 1977 में मर्डर एट मंकी हिल के लिए 4,000 रुपये मिले थे, जो मेरा पहला पुरस्कार था। तो यही मेरी ज़िंदगी रही है। एनिमल संगीतकार हर्षवर्धन रामेश्वर को सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। फिल्म धुंधगिरी के फूल को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 में सर्वश्रेष्ठ साउंड डिज़ाइन (गैर-फीचर फिल्म) का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। क्षेत्रीय सिनेमा ने भी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। मलयालम फिल्म आट्टम ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, सर्वश्रेष्ठ पटकथा और सर्वश्रेष्ठ संपादन का पुरस्कार जीता। वहीं, कन्नड़ फिल्म कांतारा को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का सम्मान मिला और फिल्म के निर्देशक-कलाकार ऋषभ शेट्टी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। इसका भव्य समारोह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया।
——————————————————————————————————————-
फिल्म इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले सभी उपकरणों का निर्माण भारत में होगा : अश्विनी वैष्णव
नई दिल्ली । केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि जल्दी ही फिल्म इंडस्ट्री में इस्तेमाल किये जाने वाले सभी उपकरणों का निर्माण भारत में होगा। मंत्रालय ने इस काम को हाथ में लिया है और इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। मंगलवार को अश्विनी वैष्णव विज्ञान भवन में आयोजित 71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशों अनुसार भारत को कंटेट क्रियेशन का हब बनाना है। विश्व के सामने हम एक नए फार्मेट में प्लैटफार्म को क्रियेट करेंगे। इसी दिशा में पहल करते हुए वेव्स मुंबई की शुरुआत की गई जिसमें कई देशों से बड़ी बड़ी कंपनियों के लोग शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागियों के अनुभव साझा करते हुए कहा कि लोग तीसरे देश के सम्मेलन में भाग लेने आए सोच कर आए थे लेकिन जब उन्होंने सम्मेलन को देखा तो उन्हें विश्व के अग्रणी देशों का अनुभव मिला। इस कार्यक्रम में एक लाख से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। 140 सेशन आयोजित किए गए, 3000 से अधिक बीटूबी सत्र आयोजित किए गए। पहले भारत से लोग दूसरे देशों में जाते थे लेकिन अब विश्व भारत की तरफ देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में, साउथ कोरिया, कनाडा में सब जगह वेव्स बाजार के माध्यम से कंटेंट क्रियेटर को नया बाजार मिल रहा है। कंटेंट के क्षेत्र में मंत्रालय इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रियेटिव टेक्नॉलजी( आईआईसीटी) की शुरुआत कर रहा है, एनएफडीसी में कोर्स शरु हो गया है। मौजूदा समय में 17 कोर्स शुरू हो चुके हैं। मेटा, एपल, मइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी हो चुकी है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मंत्रालय आज के मध्यम वर्ग और युवाओं के लिए बड़ा लाइव कंसर्ट इकोनॉमी की शुरुआत करेगा। नियम बनाए जाएंगे। ये क्रियेटर्स इकोनॉमी की तरफ एक बड़ा कदम होगा। उन्होंने कहा कि फिल्मी दुनिया के लिए एक नया सुधार लाया जाएगा, जिसके तहत मॉडल स्टेट सिनेमा रेगुलेशन नियम बनाने का काम हाथ में लिया है। इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। इस लक्ष्य की ओर 140 करोड़ देशवासी चल पड़े हैं।
इस खबर को भी पढ़े-पेसा नियमावली पर अब भी फंसा है पेंच, विभागों से नहीं मिला मंतव्य, हाईकोर्ट में सुनवाई आज
इस खबर को भी पढ़े-रांची : कांके रिसॉर्ट के बीके सिंह, दुर्गा डेवलपर्स सहित नौ ठिकानों पर ईडी का छापा, 25 लाख रुपये नकद जब्त
इस खबर को भी पढ़े –ईडी ने सट्टेबाजी ऐप मामले में युवराज सिंह से की पूछताछ


