रांची । झारखंड के शराब घोटाले की जांच में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आईएएस विनय चौबे को उनके घर से उठाकर सीधे कार्यालय ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी। आज करीब 11 बजे एसीबी के अधिकारियों की टीम उनके आवास पहुंची और उन्हें अपने साथ ले गई। बता दें कि, विनय चौबे तत्काल उत्पाद विभाग के सचिव हैं। उनके कार्यकाल में कथित तौर पर शराब घोटाला हुआ था। जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराध शाखा में शराब घोटाले को लेकर पहले से मामला दर्ज हैं। उसी जांच के दौरान झारखंड का नाम सामने आया और इसके बाद झारखंड एसीबी ने सरकार की अनुमति लेकर पीई दर्ज की थी। प्रारंभिक जांच के बाद एसीबी ने नियमित प्राथमिकी दर्ज कर दी है और उसी सिलसिले में आईएएस चौबे से पूछताछ हो रही हैं।

बताया जा रहा है कि ईडी छत्तीसगढ़ ने स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच शुरू की थी। जिसमें यह पाया गया कि अधिकारियों ने शराब कारोबारियों के साथ मिलकर सिंडिकेट बनाया और छत्तीसगढ़ सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाया था। इस मामले में छत्तीसगढ़ ईडी ने वहां के आईएएस अफसरों समेत कई शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को अंजाम देने वाले सिंडिकेट ने ही झारखंड में नई उत्पाद नीति बनवाई थी और झारखंड में भी शराब घोटाले को अंजाम दिया था।
जिसके बाद छत्तीसगढ़ ईडी ने विनय चौबे को समन जारी कर पूछताछ के लिए छत्तीसगढ़ बुलाया था। विनय चौबे ने छत्तीसगढ़ ईडी द्वारा हुई पूछताछ के दौरान खुद को निर्दोष बताया और ईडी को दिए गए अपने बयान में कहा था कि नई उत्पाद नीति सरकार की सहमति के बाद लागू की गई थी। इसमें उनका कोई दोष नहीं हैं। इसके बाद झारखंड के एक व्यक्ति ने छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराध शाखा में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। उसने छत्तीसगढ़ शराब सिंडिकेट द्वारा ही झारखंड में शराब घोटाले को अंजाम देने का आरोप लगाया गया था।
इस खबर को भी पढ़ें –डिमना लेक में डूबे छात्र प्रतीक रजक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी
इस खबर को भी पढ़ें –झारखंड में बारिश और धूप से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
इस खबर को भी पढ़ें –बिजली तार से सटकर एक की मौत





