देवघर संताल एक्सप्रेस:-बाबा बैद्यनाथ की धरती देवघर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान का आगमन देवघर एयरपोर्ट पर हुआ।मौके पर राष्ट्रीय छात्र शक्ति के सह सम्पादक अजित कुमार सिंह,प्रान्त सह मंत्री शुभम राय ,ऋत्विक राज ,प्रान्त sfs सह संयोजक गोपाल पंडित,प्रान्त सह छात्रा प्रमुख खुशी देव,प्रान्त खेल संयोजक गौरव ,विभाग संयोजक अंकित सिंह ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनय राय, वरुण शर्मा ,देवघर जिला संगठन मंत्री प्रद्युम्न यादव ,नगर मंत्री सानू सिंह राजपूत ने संयुक्त रूप से पुष्पगुच्छ,शाल एवं बाबा बैद्यनाथ का मोमेंटो भेंट किया।बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना के बाद राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने गिरिडीह प्रस्थान किये।इस अवसर पर अभाविप के देवघर के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।मौके पर देवघर जिला के जिला प्रमुख प्रो डीपी मंडल,प्रो राजेश राज जी,युवराज उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


