देवघर संताल एक्सप्रेस:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा ए एस कॉलेज इकाई की बैठक रखी गई थी।बैठक में सभी को परिषद के बारे में जानकारी दिया गया एवं दायित्व को समझाया गया तत्पश्चात सदस्यता एवं कॉलेज में हो रहे मूल भूत समस्याओं को लेकर चर्चा हुई ।जिसके पश्चात फिर प्राचार्य से मिलकर मूल भूत समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया।जिसमें मुख्य रूप से कक्षा कैसे नियमित रूप से संचालित किया जाए ,कॉलेज में ड्रेस कोड कैसे लागू किया जाए,कॉलेज ने बिजली एवं पानी की समस्या से अवगत कराया गया। प्राचार्य ने जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है ।कॉलेज अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि अगर अभिलंब समस्या का समाधान नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी। जिसकी सारी जवाबदेही कॉलेज प्रशासन की होगी। मौके पर :- जिला संयोजक प्रशांत शंकर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवराज सिंह,उपाध्यक्ष आकाश कुमार,प्रियंका कुमारी, सह मंत्री गौतम कुमार,आदित्य,मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार देव,एस एफ डी प्रमुख अर्पित काश्यप, सह खुशबू कुमारी के अलावा अंजली कुमारी, कुमकुम आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


