घटनास्थल से बरामद बैग,घड़ी व बैंक पासबुक से हुई मृतिका की शिनाख्त
साहिबगंज- जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के जसकुटी के समीप झाड़ी में महिला का नरकंकाल मिला है. शव की पहचान राजमहल थाना क्षेत्र के मलाही टोला निवासी ऋतु देवी के रूप में हुई. ऋतु देवी 7 अप्रैल से लापता थी. पति नित्यानंद कर्मकार ने गांव के ही गणेश साहा पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है.मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चमदी पहाड़ के पास झाड़ी में महिला का शव पड़ा है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने नरकंकाल बरामद किया. शव पूरी तरह सड़ चुका था. रात में शव शिनाख्त नहीं हो सकी. तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया. शव के पास से महिला की जूती, हैंडबैग, घड़ी और बैंक पासबुक पुलिस ने बरामद किया है.इन्हीं सामानों के आधार पर पति नित्यानंद ने शव की पहचान अपनी पत्नी ऋतु देवी के रूप में की.शव की पहचान होते ही पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेजा. नित्यानंद ने बताया कि 7 अप्रैल को ऋतु पासबुक लेकर बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली थी. शाम तक नहीं लौटी. मोबाइल भी बंद मिला. काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नही चल पाता .8 अप्रैल को राजमहल थाना में पत्नी के अपहरण की शिकायत दी थी. पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.वही नित्यानंद ने बताया कि उसकी शादी 2014 में ऋतु देवी से हुई थी. एक बेटा विराट कुमार उम्र 10 वर्ष और पुत्री प्रिया कुमारी उम्र 7 वर्ष है. वैवाहिक जीवन सामान्य था.छह महीने पहले ऋतु ने बताया था कि गांव का गणेश साहा उस पर बुरी नजर रखता है. अश्लील इशारे करता है. बदनामी के डर से वह पहले कुछ नहीं बोली. जब गणेश की हरकतें बढ़ीं तब उसने पति को बताया. इसके बाद नित्यानंद ने गणेश को समझाया था कि वह अपनी हरकतें बंद करे वरना समाज में उसकी बदनामी होगी. नित्यानंद ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि गणेश साहा ने ही मेरी पत्नी का अपहरण किया और हत्या कर शव झाड़ी में फेंक दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सदर एसडीपीओ ने कहा
साहिबगंज -राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.चुकी शव पहचान के योग्य नहीं है. पुलिस ने अज्ञात मानकर उसकी जांच शुरू की है. हालांकि शव के पास कुछ सामान ऐसे मिले हैं. जिससे कुछ दिन पूर्व लापता हुई राजमहल थाना क्षेत्र मलाई टोला की महिला ऋतु देवी के बताए जा रहे हैं. पूर्व में राजमहल थाना में उसके अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था. पुलिस लगातार अनुसंधान कर रही है. पूरी तरह अनुसंधान होने के बाद मामले को उजागर शीघ्र किया जाएगा.





