संताल एक्सप्रेस संवाददाता

पाकुड़। पाकुड़ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सह मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट विद्यालय में अध्ययनरत मैट्रिक की छात्रा बीते मंगलवार की शाम विद्यालय से भाग गई है। वही तीन दिनों से गायब है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डेन वंदना सिंह ने नगर थाना में आवेदन दी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। डीसी मनीष कुमार ,एसपी प्रभार कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वयं नजर रख रहें। पुलिस छात्रा की खोजबीन में जुट गई है। विद्यालय प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार 27 जनवरी की रात जिला प्रशासन से सूचना मिली कि पाकुड जिला स्थापना दिवस पर कस्तूरबा स्कूल के बच्चीयों को कार्यक्रम में शामिल होना है। स्कूल प्रबंधन इसकी तैयारी में जुट गई थी। 28 जनवरी की रात कार्यक्रम समाप्ति के बाद 12 बजे छात्राएं व संबंधित शिक्षिका स्कूल लौट आई। इसके बाद छात्राओं का मिलान हुआ । 29 जनवरी की सुबह छात्राओं का मिलान करते समय पाया कि उक्त लड़की गायब है। इसकी सूचना लड़की के अभिभावक व जिला शिक्षा पदाधिकारी को दी गई। साथ ही नगर थाना में भी लड़की के गायब होने का आवेदन दिया गया। लड़की के भागने के बाद कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डेन व अन्य शिक्षिकाओ ने सीसीटीवी को खंगाला ।सीसीटीवी में लड़की को भागते हुए देखा गटा। वार्डेन का कहना है कि यह आश्चर्यजनक है कि लड़की चारविदारी के बाहर कैसे चली गई।
हो सकता है कि लड़की ने पेड़ का सहारा लिया होगा। सीसीटीवी में सिर्फ भागते हुए वीडियो कैद हुआ है। हालांकि विद्यालय प्रबंधन पर भी सवाल खड़े हो रही गए। नगर थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन मिला है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही गए।
क्या कहते है एसपी
एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिली है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।





