भूत-प्रेतों के नृत्य से गूंजा देवघर, शिव बारात में दिखा अनोखा रंग
50 घोड़े, 15 ऊंट और 250 झंडों के साथ निकली शिव बारात
देवघर। झारखंड सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव इस बार ऐतिहासिक भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों की जीवंत झांकी, आकर्षक ड्रोन शो, लेजर शो और नाचते-गाते भूत-प्रेतों के अनोखे कारवां ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा।

मुख्यमंत्री
ने किया शिव बारात का शुभारंभ:
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देवघर स्थित कमल कांत नरौने (केकेएन) स्टेडियम में आयोजित विशेष समारोह के बाद भगवान शिव की भव्य बारात को रवाना किया। यह बारात शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी और श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव से भगवान शिव की शोभायात्रा का स्वागत किया।
दो लाख से अधिक श्रद्धालु हु
ए शामिल
महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर शिव बारात में करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सड़कों के किनारे खड़े भक्तों और घरों की छतों से लोगों ने बारातियों पर पुष्प वर्षा की। इस शोभायात्रा में 50 घोड़े, 15 ऊंट और 250 झंडों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने अपनी प्रस्तुति दी।
धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का जलवा
आयोजन समिति द्वारा 30 से 40 मंचों की व्यवस्था की गई थी, जहां कलाकारों ने भजन-कीर्तन और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। लेजर शो और ड्रोन शो ने इस आयोजन को और भी भव्य बना दिया। इस विशाल आयोजन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासन की टीमों ने पूरे मार्ग पर निगरानी रखी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। देवघर में महाशिवरात्रि महोत्सव न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हो गया है। इस बार की अनोखी शिव बारात और झांकियों ने श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटकों का भी ध्यान आकर्षित किया।





