देवघर संताल एक्सप्रेस:-नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद विद्यार्थी के निर्देश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रहा है। सेवा पखवाड़ा के पहले दिन नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा नेता डाॅ राजीव रंजन सहित अन्य ने पुराना सदर अस्पताल रक्त अधिकोष पहुंच कर रक्तदान किया। वहीं झारखंड प्रदेश कार्यालय तपोवन देवघर में पीएम मोदी के तस्वीर के समक्ष केक काटा गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को केक खिलाकर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। मौके पर डाॅ राजीव रंजन ने कहा कि रक्तदान कर मुझे आत्मसंतुष्टि मिलती है। रक्त ही एक ऐसा चीज है, जिसे मानव से मानव शरीर में आपूर्ति की जा सकती है। रक्तदान के लिए समाज के अन्य वर्ग को भी आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की अखंडता और विकास के लिए हमेशा जाने जाएंगे। पीएम देश की सेवा के लिए बिना रुके काम कर रहे हैं। उनकी सेवा से प्रेरित होकर ही जन्मदिन पर सेवा दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर समूचे देश में सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। देश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रधानमंत्री अपनी जिंदगी का प्रत्येक पल देश की सेवा में लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री का सपना सबका, साथ सबका विकास, सबका सम्मान और सबका विश्वास को पूरा करने के लिए सभी कार्यकर्ता दृढ़ संकल्पित हैं। पीएम ने देश का परचम पूरे विश्व में लहराया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now