मेकिंग चार्ज पर 40 प्रतिशत तक की छूट और पुराने सोने के एक्सचेंज पर शून्य प्रतिशत कटौती का विशेष लाभ*

रामा कांत मालवीय
देवघर। त्योहारी सीजन को खास और यादगार बनाने के लिए कल्याण ज्वेलर्स ने अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स और शानदार पुरस्कारों की पेशकश की है। देवघर स्थित कल्याण ज्वेलर्स में भी इस विशेष ऑफर अभियान के तहत सोने और हीरे के आभूषणों की खरीदारी पर ग्राहकों को कई तरह के लाभ दिए जा रहे हैं। कंपनी की इस विशेष पहल का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर खरीदारी अनुभव के साथ आकर्षक बचत और पुरस्कार जीतने का अवसर प्रदान करना है। कल्याण ज्वेलर्स के इस विशेष अभियान की सबसे बड़ी खासियत 50 करोड़ रुपये मूल्य के पुरस्कार और ऑफर्स हैं। इसमें एक मेगा विजेता को एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा 25 विजेताओं को पांच-पांच लाख रुपये और 100 विजेताओं को एक-एक लाख रुपये नकद पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा। खरीदारी पर ग्राहकों को मेकिंग चार्ज में 40 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। वहीं पुराने सोने के आभूषणों के एक्सचेंज पर शून्य प्रतिशत कटौती का विशेष लाभ भी दिया जा रहा है।
इससे पुराने सोने को नए और आकर्षक डिजाइन के आभूषणों में बदलने की इच्छा रखने वाले ग्राहकों को विशेष सुविधा मिलेगी। कंपनी की ओर से सोने के आभूषणों की प्रत्येक 25 हजार रुपये की खरीदारी पर एक कूपन, स्टडेड ज्वेलरी की प्रत्येक 25 हजार रुपये की खरीदारी पर दो कूपन तथा पुराने सोने के एक्सचेंज पर दोगुने कूपन दिए जाने की व्यवस्था है। इसके साथ ही ग्राहकों के लिए सुनिश्चित स्टोर स्तरीय पुरस्कार और कल्याण स्पेशल गोल्ड रेट का भी लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। कल्याण ज्वेलर्स अपनी गुणवत्ता, आकर्षक डिजाइन और ग्राहकों के भरोसे के लिए आभूषण बाजार में विशेष पहचान रखता है। देवघर के ग्राहकों के लिए यह अभियान पसंदीदा आभूषणों की खरीदारी के साथ आकर्षक पुरस्कार जीतने का भी अवसर लेकर आया है। ऑफर्स एवं पुरस्कारों की विस्तृत जानकारी के लिए ग्राहक देवघर स्थित कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम में संपर्क कर सकते हैं।



