संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज-साहिबगंज जिले के राजमहल से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां आपसी जमीन विवाद को लेकर एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. जिसे आनन- फानन में परिजनों द्वारा राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.जहां चिकित्सकों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद युवक का गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर रेफर कर दिया. घायल युवक की पहचान राजमहल थाना क्षेत्र के हसन टोला निवासी मंजूर शेख के पुत्र फाईम शेख के रूप में हुई है. इस संबंध में फाईम शेख के भाई ने बताया कि हमारा भाई और हमारे चाचा के बीच में जमीन विवाद को लेकर कहासुनी हो रहा था. इसी बीच में नसीम से पिता तैमूर ने चाकू लाकर मेरे भाई पर हमला कर दिया. वही घटना की सूचना राजमहल थाना पुलिस को दिया गया है. मामले को लेकर थाना पुलिस जांच में जुटी है.


