गिरिडीह । साइबर थाने में पदास्थापित पुलिस अवर निरीक्षक पुनित कुमार गौतम को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है । गिरफ्तारी बुधवार की दोपहर को हुई । गिरफ्तारी के बाद अवर निरीक्षक को एसीबी टीम अपने साथ लेकर धनबाद चली गई ।गिरफ्तारी की पुष्टि एसीबी धनबाद ने की है ।
दरअसल, धनबाद एसीबी की टीम ने जाल भी ऐसा ही बुना कि पुनीत सिंह गौतम उसमें फंस गये। बताया गया 30 हजार की घूस की रकम लेने की शिकायत जीवलाल मंडल ने की थी। जिसके बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया और बुधवार को शिकायतकर्ता के साथ अवर निरीक्षक साइबर थाना से चंद फासले की दूरी पर रकम लेन गये । जहां पहले से दो अलग अलग गाड़ियों में धनबाद एसीबी की टीम तैयार थी। जैसे ही पुनीत सिंह गोतम ने रकम प्राप्त की रंगेहाथ दबोच लिए गये ।
जानकारी के अनुसार अहिल्यापुर निवासी जीवलाल मंडल से केस डायरी भेजने के नाम पर साइबर थाने के दारोगा पुनीत सिंह गौतम द्वारा 2 लाख की मांग की गयी थी। लेकिन बात 30 हजार में तय हुआ। इसके बाद जीवलाल मंडल ने मामले की जानकारी धनबाद एसीबी को दिया। इसे पहले पुनीत गौतम जीवलाल मंडल के परिजनों को जेल भेजने का भय दिखाते रहे थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


