मुंबई । दुनिया का सबसे बड़ा गुड़ उत्पादक होने के बावजूद भारत में अब गुड़ चीनी से भी महंगा हो गया है। खुदरा बाजार में जो गुड़ कुछ हफ्ते पहले 45-50 रुपये किलो बिक रहा था, वह अब 80-90 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। इस अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि ने उपभोक्ताओं को चौंका दिया है। पोषण से भरपूर और रिफाइंड चीनी का एक स्वस्थ विकल्प माने जाने वाले गुड़ के दाम में अचानक आई इस तेजी ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। भारत वैश्विक गुड़ उत्पादन में 70 फीसदी की हिस्सेदारी रखता है और देश के कुल गन्ने का लगभग 30 प्रतिशत गुड़ बनाने में इस्तेमाल होता है, जिससे 25 लाख से अधिक किसानों और ग्रामीण उद्यमियों को आजीविका मिलती है। त्योहारों और सर्दियों के मौसम से ठीक पहले गुड़ के दाम में हुई यह वृद्धि चिंता का विषय है, क्योंकि अब यह सेहतमंद और पारंपरिक मिठास का विकल्प आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


