अशोक कुमार
शिरडी । बुधवार को गुरु पुर्णिमा के दिन के शिरडी धाम में महोत्सव का माहौल है। शिरडी मंदिर परिसर के विशाल प्रांगण सुबह से ही भक्तों से सुशोभित है. अहले सुबह से ही भक्तजन पंक्तियों में बाबा साई के समाधि स्थल पर विराजमान है। उनकी विराट प्रतिमा के दर्शन के लिए धीरे धीरे आगे बढ रहे हैं बीच-बीच में जय साई राम के नारे भी लगा रहे हैं। दर्शन की एक अलग लाइन वीआईपी पास वालों की है, जो 300 रुपये देकर पास हासिल किए हैं . ऐसे पास धारियों को शॉर्टकट मार्ग से बाबा का कम समय में दर्शन का अवसर प्राप्त होता है.मंदिर परिसर में भजन संध्या के कार्यक्रम में बाबा के भक्त गायकों ने मन्त्रमुग्ध कर देने वाले भजन प्रस्तुत किए। मंदिर का परिसर दिन और देर संध्या तक भक्तों से गुलजार रहा। द्वारका माई में भी भक्तों की भीड़ लगी रही। रात्रि साढ़े नौ बजे द्वारका माई से साई बाबा रथ निकला भजन कीर्तन और गाजे बाजे के साथ निकाला गया. य़ह रथ शहर की परिक्रमा करते हुए मंदिर पहुचा। रथ को देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी । गुरु पूर्णिमा पर देश और महाराष्ट्र के कोने कोने से लोग सपरिवार यहां पहुंचे थे. लेकिन मंदिर परिसर में पेयजल और शौचालय की समुचित व्यवस्था देखने को नहीं मिली। शिरडी में सड़कों की स्थिति भी अच्छी नहीं है.कोपरगांव और मनमाद स्टेशन से शिरडी आने वाली सड़कों की स्थिति बेहद जर्जर है। विश्व प्रसिद्ध इस धार्मिक स्थल की तब यह स्थिति है जब स्थानीय सांसद और विधायक बीजेपी के हैं। यहां की राज्य सरकार भी बीजेपी नेतृत्व वाली है।


