रांची, 25 जुलाई: हैदराबाद के यशोदा हॉस्पिटल्स ने शनिवार को रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर फेफड़ों की गंभीर बीमारियों के आधुनिक उपचार, इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी, लंग ट्रांसप्लांटेशन, रीजेनरेटिव मेडिसिन और अत्याधुनिक श्वसन चिकित्सा तकनीकों की जानकारी दी।प्रेस कॉन्फ्रेंस में अस्पताल के डिप्टी जनरल मैनेजर (मार्केटिंग) उदय भास्कर एनवीएस और मैनेजर (मार्केटिंग) सत्यजीत रॉय ने बताया कि यशोदा हॉस्पिटल्स हैदराबाद की प्रमुख मल्टी-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य संस्थाओं में शामिल है, जहां उन्नत चिकित्सा तकनीक, रोबोटिक सर्जरी, ट्रांसप्लांट कार्यक्रम और आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।ट्रांसप्लांट पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. तपस्वी कृष्णा कट्रागडा ने गंभीर फेफड़ों की बीमारियों, हार्ट एवं लंग ट्रांसप्लांट, ECMO सपोर्ट तथा मल्टी-डिसिप्लिनरी ट्रांसप्लांट कार्यक्रमों की विशेषताओं को साझा किया। कार्यक्रम के अंत में अस्पताल ने झारखंड और पूर्वी भारत के मरीजों तक विश्वस्तरीय एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


