सरैयाहाट। पोडैयाहाट पश्चिमी के जिप सदस्य सह भाजपा के नेता राघवेंद्र सिंह द्वारा पोडैयाहाट से हँसडीहा के रास्ते सरैयाहाट तक परिवर्तन रैली निकाली गयी। इस दौरान राघवेंद्र सिंह द्वारा अपने निजी वाहन से पोडैयाहाट विस के लोगों का अभिभावदन किया गया। उन्होंने हँसडीहा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पोडैयाहाट सीट पर इस बार बीजेपी अपना परचम लहरायेगी। बताया कि बीते कई सालों से पोड़ैयाहाट की जनता ने परिवर्तन का मुंह नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों से इस विस के लोगों के लिए भलाई काम नहीं हो पाया है। आम लोगों को ठगा गया है। अगर सरकारी योजना भी लायी गयी तो लूट की भेंट चढ़ गयी।
नतीजा यह है की पूरे इलाके के लोग अब परिवर्तन चाह रहे हैं। रैली के दौरान लोगों की व्यापक भीड़ देखी गयी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


