देवघर संताल एक्सप्रेस:- खेलो झारखंड के अंतर्गत आर मित्रा स्कूल मुख्यमंत्री SOE जिला विद्यालय में वुशू और कुश्ती के जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया. जिसमें U – 17 ,U-19 बालक/ बालिका वर्ग से विभिन्न भार वर्ग में छात्र-छात्राओं ने चयन ट्रायल में भाग लिया ट्रायल के उपरांत बच्चों को शारीरिक शिक्षक हरिदास कुमार एवं कुश्ती के सचिव संजीव कुमार झा के द्वारा प्रतियोगिता कर के वुशु एवं कुश्ती के नियमों और तकनीकी की भी जानकारी दी गई. इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार ,अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिव शंकर प्रभात एवं फील्ड मैनेजर राम सागर तथा शारीरिक शिक्षक प्रवीण कुमार निर्भय कुमार यादव इत्यादि शारीरिक शिक्षक एवं तकनीकी सहायक घनश्याम कुमार कुमारअंशु,आशीष पांडे ,दशरथ महथा,रौनक सिंह तथा वुशु जज की भूमिका में प्रतिभा सिंह,प्रवीण कुमार और चंदन कुमार थे। तथा चयन एवं तकनीकी सहायक की भूमिका में शेख मोहम्मद शाहिद और मणि भूषण कुमार प्रमुख चयनकर्ता के रूप में रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


