दुमका। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल मंगलवार को हुआ है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. राजीव रंजन शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे कुलपति द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अधिसूचना संख्या 80/26 जारी कर दी गई है।
डॉ. राजीव रंजन शर्मा के इस्तीफे के बाद, कुलपति के आदेश पर विश्वविद्यालय के सीसीडीसी डॉ. अब्दुस सत्तार को रजिस्ट्रार पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह व्यवस्था अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से लागू रहेगी। नई जिम्मेदारी मिलने के साथ ही डॉ. अब्दुस सत्तार, विश्वविद्यालय के फाइनेंस ऑफिसर के साथ संयुक्त रूप से एस.के.एम. यूनिवर्सिटी और इसके सभी अंगीभूत कॉलेजों व स्नातकोत्तर विभागों के बैंक खातों का संचालन करेंगे।
इस आधिकारिक अधिसूचना की प्रतियां राजभवन सचिवालय, झारखंड सरकार के मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा निदेशक, जेपीएससी, यूजीसी और विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


