पटना । पटना में फैजल खान उर्फ खान सर के नाम से फेमस टीचर की मुसीबतें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। पहले पुलिस ने गिरफ्तार करने के लिए तलाश कर रही है, अब पटना के फायर डिपार्टमेंट की ओर से उन्हें हॉस्पिटल और कोचिंग इंस्टिट्यूट को लेकर नोटिस जारी किया गया है। रविवार दोपहर फैजल खान के कोचिंग इंस्टिट्यूट ‘खान ग्लोबल कोचिंग सेंटर’ में फायर ऑडिट करने के लिए फायर डिपार्टमेंट की टीम पहुंची। इस दौरान देखा गया टीम फायर सेफ्टी के लहजे से उनके कोचिंग सेंटर का निरीक्षण करती नजर आई। निरीक्षण के दौरान कोचिंग सेंटर और अस्पताल में पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले, इस पर उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
इसे लेकर बिहार फायर सर्विस के सीनियर कमांडेंट रितेश पांडे ने कहा कि दिल्ली के मालवीय नगर और बिहार के मुजफ्फरपुर में हाल की घटनाओं को देखते हुए, हमारे डायरेक्टर जनरल ने बिहार, खासकर पटना में सभी होटलों, अस्पतालों और कोचिंग सेंटरों की जांच करने के सख्त निर्देश दिए ताकि यह पता लगाया जा सके कि वहां आग से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं या नहीं। दोनों संस्थानों को जारी किया गया नोटिस आगे उन्होंने कहा, इसी सिलसिले में हमने खान ग्लोबल स्टडीज और खान हॉस्पिटल दोनों की जांच की। दोनों जगहों पर हमें आग से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले। इसलिए, हमने खान हॉस्पिटल को 15 दिन और खान ग्लोबल स्टडीज को 7-10 दिन का समय दिया है ताकि वे हमारे बताए सुरक्षा सुझावों को लागू कर सकें; इसके बाद हम उनकी प्रगति की जांच करने फिर आएंगे। अगर हमें पता चलता है कि नियमों का पालन नहीं किया गया है, तो हम कारणों की जांच करेंगे और अपने एक्ट और नियमों के अनुसार कानूनी कार्रवाई करेंगे।


