नोएडा । नाेएडा के थाना सेक्टर -113 में एक युवती की अश्लील फाेटाे और वीडियाे काे साेशल मीडिया में प्रसारित करने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। युवती ने मंगलवार रात काे एक युवक पर गंभीर आराेप लगाते हुए तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस रिपाेर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि सेक्टर 73 में रहने वाली एक युवती ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि राजकुमार यादव नाम के युवक से उसकी मित्रता थी। दोनों ने आपसी सहमति से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इस बीच राजकुमार ने बिना उसकी अनुमति के उसकी अतरंग समय की वीडियो और फोटो बना लिया। अब वह उसे वायरल करने की धमकी देकर उसका लगातार यौन शोषण कर रहा है। पीड़िता का कहना है कि वह फेक आईडी भी चलता है, जिस पर उसकी डीपी भी लगता है। उसने सोशल मीडिया पर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी वायरल किए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


