नई दिल्ली । दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया। एयरपोर्ट पर दो विमानों के पंख आपस में टकरा गए। इस हादसे में विमानों को क्षति पहुंची है लेकिन जानमाल की कोई हानि नहीं हुई है। अकासा एयर के प्रवक्ता के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट क्यूपी1406 को वापस बे पर लाना पड़ा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अकासा का विमान खड़ा हुआ था तभी एक अन्य एयरलाइन के विमान ने उससे टक्कर कर ली। सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित उतार लिया गया है और हमारी ग्राउंड टीमें यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद भेजने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रही हैं। स्पाइसजेट के प्रवक्ता के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते समय स्पाइसजेट का बी 737-700 विमान एक घटनाया। इस घटना में विमान के दाहिने विंगलेट को नुकसान पहुंचा जबकि दूसरी एयरलाइन के एक अन्य विमान के बाएं हिस्से के हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी क्षति हुई। स्पाइसजेट का यह विमान फिलहाल दिल्ली में ग्राउंडेड कर दिया गया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


