नई दिल्ली । हाल ही में टाटा नेक्सन ईवी अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है। टाटा मोटर्स अपनी बेस्ट-सेलिंग इलेक्ट्रिक कार टाटा नेक्सन ईवी पर अप्रैल 2026 के दौरान अधिकतम 1.41 लाख रुपये तक की बंपर छूट दे रही है। अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।
टाटा नेक्सन ईवी अपनी दमदार परफॉर्मेंस और रेंज के लिए जानी जाती है। इसमें ग्राहकों को दो बैटरी पैक के विकल्प मिलते हैं: पहला 30केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक जो सिंगल चार्ज में 325 किलोमीटर की रेंज देता है, और दूसरा 40.5केडब्ल्यूएच का बड़ा बैटरी पैक जो फुल चार्ज पर 465 किलोमीटर तक की प्रभावशाली रेंज प्रदान करता है। सेफ्टी के मामले में भी यह कार अव्वल है। भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में इसे फैमिली सेफ्टी के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है। सुरक्षा के लिए इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6-एयरबैग और एक 360-डिग्री कैमरा दिया गया है।
इंटीरियर में आधुनिक फीचर्स की भरमार है, जिसमें 12.3-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग और एक सिंगल पेन सनरूफ शामिल हैं। टाटा नेक्सन ईवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये है, जो टॉप मॉडल के लिए 17.49 लाख रुपये तक जाती है। यह न केवल अपनी सेगमेंट में सबसे सुरक्षित और फीचर-पैक कारों में से एक है, बल्कि अब इस बंपर डिस्काउंट के साथ यह ग्राहकों के लिए एक बेहद आकर्षक डील बन गई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


