देवघर। जिले के सारठ थाना क्षेत्र अंतर्गत बाभनडीहा हटिया के समीप बाराटांड़ पालाजोरी मुख्य सड़क पर गुरुवार को एक युवक का लाश जख्मी हालत में मिलने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैलते ही अगल बगल गांवों के बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। लोगों द्वारा शव की पहचान खागा थाना क्षेत्र स्थित सिमला गांव के मंटू यादव के रूप में किया गया।इस घटना की सूचना सारठ थाना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सारठ थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया गया।इस मौके पर उपस्थित मृतक के पुत्र मुन्ना यादव ने कहा कि मेरे पिता को मारकर हत्या कर दिया गया है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक उपरबांधी से दोनी तक सड़क निर्माण में कार्य करता था और घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूरी पर सड़क के संवेदक द्वारा भाड़े पर लिए गए एक मकान में कई मजदूरों के साथ रहता था। घटना के बाद मकान के दरवाजे पर ताला बंद कर सभी लोग नदारत देखा गया। वहीं इलाके में उक्त सड़क के संवेदक द्वारा मामले को सड़क दुघर्टना के रूप देकर लिपापोती करने का चर्चा किया जा रहा है। जिससे मृतक के परिजनों के साथ -साथ ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


