बोरियो-साहिबगंज जिले के बोरियों थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरियो-बोआरीजोर मुख्य पथ के डुमरिया गांव समीप रविवार को एक चलती हाईवा में अचानक आग लग गई.और देखते ही देखते आग पुरे हाईवा में लग गई.लगी आग को देख हाईवा के चालक व उपचालक ने गाड़ी से कुदकर अपनी जान बचाई. प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईवा वाहन संख्या बीआर 10जीबी 7652 स्टोन चिप्स (गिट्टी) लेकर बोरियो के रास्ते महागामा जा रही थी. इसी दौरान गाड़ी के केबिन में अचानक आग लग गई. आग लगने के बाद हाईवा आग का गोला मे तब्दील हो गया. घटना के बाद आसपास के लोगो मे अफरा तफरी मच गई. घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस व दमकल विभाग को दिया.पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को घटना की सूचना दी. जिसके बाद दमकल की टीम घटनास्थल पहुंचकर आग पर काबू पाया.आग बुझाने के बाद पुलिस जली हुई गाड़ी को मुख्य मार्ग से हटवाया. जिसके बाद उक्त मार्ग पर वाहनो का आवागमन शुरू हुई. इस दौरान कई छोटी बड़ी गाड़ियां लंबे देर तक फंसी रही. लोगो को आग बुझने तक घंटो इंतजार करना पड़ा.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


